रणथंभौर नेशनल पार्क से 2 बाघिन हुई गायब, वन विभाग की 5 टीम जुटी तलाश में
News In Short
- रणथंभौर टाइगर रिजर्व से दो बाघिन माही और आरबीटी-2510 लापता।
- माही और उसकी मां के बीच टेरिटोरियल फाइट के बाद वह नजर नहीं आई।
- आरबीटी-2510 झूमर बावड़ी और आमा घाटी क्षेत्र में लंबे समय से गायब।
- वन विभाग ने 5 टीमों और 100+ कैमरा ट्रैप के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
- उम्मीद है कि जल्द ही दोनों बाघिनों का पता लग जाएगा।
News In Detail
राजस्थान के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व रणथंभौर में 2 बाघिन लापता हो गई है। बाघिन RBT-2504 माही और RBT-2510 पिछले कई दिनों से गायब हैं। दोनों बाघिनों को ढूंढने के लिए वन विभाग की 5 टीम लगातार प्रयास कर रही है।
माही की लापता होने की वजह
डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि बाघिन टी-124 रिद्धि की बेटी आरबीटी-2504 (माही) और उसकी मां के बीच कई बार टेरिटोरियल फाइट हो चुकी है। 3 मई को हुई टकराव के बाद माही नजर नहीं आई।
माही को आखिरी बार 2 मई को देखा गया था। यह युवा बाघिन अपनी अलग टेरिटरी बनाने की कोशिश कर रही थी। इसका मूवमेंट जोन नंबर 2, 3 और 4 के लेक एरिया में था, लेकिन पिछले लगभग 17 दिन से कोई सुराग नहीं मिला है।
आरबीटी-2510 का मूवमेंट
आरबीटी-2510 टी-107 सुल्ताना की बेटी है। यह बाघिन झूमर बावड़ी, फतेह कैफे, आमा घाटी और फलोदी क्षेत्र में विचरण करती थी। अक्सर बाघ 2407 के साथ देखा जाता था।
28 दिन पहले दोनों का मूवमेंट झूमर बावड़ी क्षेत्र में रिकॉर्ड हुआ था। वन विभाग का अनुमान है कि आरबीटी-2510 जल्द ही मां बन सकती थी। लेकिन पिछले कई दिनों से इसका भी कोई मूवमेंट ट्रेस नहीं हुआ।
पांच टीम कर रही है सर्च ऑपरेशन
डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि पांच टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें जंगल में पैदल पेट्रोलिंग कर रही हैं। ट्रैप कैमरों की संख्या बढ़ाई गई है और निगरानी और सख्त कर दी गई है।
वन विभाग की उम्मीद
डीएफओ ने कहा कि वन विभाग की टीमें पूरी सक्रियता) के साथ दोनों बाघिनों की तलाश में लगी हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही दोनों लापता बाघिनों का पता लग जाएगा।
FAQs
1. रणथंभौर बाघिन माही लापता क्यों हुई?
माही बाघिन अपनी मां के साथ टेरिटोरियल फाइट के बाद लापता हुई। यह युवा बाघिन अपनी अलग टेरिटरी बनाने की कोशिश कर रही थी।
2. आरबीटी-2510 का मूवमेंट कहाँ होता था?
आरबीटी-2510 झूमर बावड़ी, फतेह कैफे, आमा घाटी और फलोदी क्षेत्र में विचरण करती थी। यह अक्सर बाघ 2407 के साथ देखी जाती थी।
3. बाघिनों की तलाश के लिए कौन-कौन सी व्यवस्था है?
वन विभाग ने पांच टीमों को जंगल में पैदल पेट्रोलिंग के लिए तैनात किया है। 100+ ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं।
ये भी पढे़:-
अब डॉक्टर और स्टाफ साइकिल से आएंगे अस्पताल, पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए जारी हुआ आदेश
सगी बहनों की आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट, दो आरोपी गिरफ्तार
बिना कैंपस और स्टाफ के सिर्फ कागजों में चल रही बाबा आमटे दिव्यांग यूनिवर्सिटी
पीहर जाने की जिद में मां ने 8 महीने की मासूम को पिलाया तेजाब, वेंटिलेटर पर बच्ची