सगी बहनों की आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट, दो आरोपी गिरफ्तार
Jageshwar prasad | Published:
Photograph: (the sootr)
राष्ट्रीय महिला आयोग ने दुष्कर्म पीड़ित दो बहनों की आत्महत्या पर संज्ञान लिया है। 20 मार्च को एक विवाहिता ने, फिर 15 अप्रैल को उसकी छोटी बहन ने राजस्थान के जोधपुर में जान दी थी। परिजनों का आरोप- समय पर कार्रवाई होती तो दूसरी बहन बच सकती थी।
News In Short
- जोधपुर में दुष्कर्म से तंग आकर दो बहनों ने 26 दिन के अंतराल में की थी आत्महत्या।
- पहली बहन ने 20 मार्च को, दूसरी बहन ने 15 अप्रैल को की थी आत्महत्या।
- आरोप है कि पुलिस ने 11 अप्रैल की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की, तो छोटी बहन चुनी मौत।
- राष्ट्रीय महिला आयोग ने मुख्य सचिव और डीजीपी से 7 दिन में रिपोर्ट मांगकर दिखाई सख्ती।
- दो आरोपी महिपाल व गोपाल गिरफ्तार, डीएसपी व थानाधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू।
News In Detail
राष्ट्रीय महिला आयोग ने तय की 7 दिन की समय सीमा
आयोग ने पुलिस से पूछा है कि पीड़ित परिवार को अब तक क्या कानूनी सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श और सुरक्षा मुहैया कराई गई है। इसके साथ ही, भविष्य में ऐसे गंभीर यौन अपराधों और ब्लैकमेलिंग के मामलों में त्वरित एक्शन सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस क्या ठोस कदम उठा रही है, इसका रोडमैप भी मांगा गया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने जोधपुर, राजस्थान में दो बहनों के साथ कथित रूप से लंबे समय तक सामूहिक दुष्कर्म, ब्लैकमेल, यौन शोषण एवं बाद में आत्महत्या किए जाने संबंधी अत्यंत गंभीर मीडिया रिपोर्ट्स पर स्वतः संज्ञान लिया है।
माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर द्वारा राजस्थान के मुख्य… pic.twitter.com/fwlTkg5Xd5
— NCW (@NCWIndia) May 19, 2026
33 दिन की लापरवाही और वायरल ऑडियो
इस बीच, सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है (जिसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है)। दावा किया जा रहा है कि यह बातचीत आत्महत्या करने से ठीक पहले पीड़ित छोटी बहन और खेड़ापा थानाधिकारी लाखाराम के बीच की है, जिसमें थानाधिकारी पीड़िता की गुहार सुनने के बजाय उसकी रिपोर्ट को ही फर्जी बताकर टालते सुनाई दे रहे हैं।
डीएसपी और थानाधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच
वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य नामजद आरोपी महिपाल और उसके साथी गोपाल को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस की फोरेंसिक विंग और डिजिटल एक्सपर्ट्स अब वायरल ऑडियो और पीड़ितों के मोबाइल फोन के डेटा खंगालने में जुटे हैं ताकि कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने क्या कदम उठाया है?
खेड़ापा थाना क्षेत्र के इस मामले में अब तक कौन से आरोपी पकड़े गए हैं?
किन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है?
ये भी पढ़ें:-
पीहर जाने की जिद में मां ने 8 महीने की मासूम को पिलाया तेजाब, वेंटिलेटर पर बच्ची
महिला वन रक्षक ने सीनियर अधिकारी पर लगाए सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप, विभागीय जांच के आदेश
हाई कोर्ट ने आटा-साटा प्रथा को बताया अमानवीय और नैतिक रूप से दिवालिया, दी तलाक को मंजूरी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari