राजस्थान के सीनियर IPS पर रेप का केस दर्ज, शादी का झांसा देकर ज्यादती का आरोप

Jageshwar prasad | May 02, 2026, 13:00 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-02T125500.200
Photograph: (the sootr)

जयपुर में आईजी किशन सहाय मीणा के खिलाफ 53 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। आरोपी अधिकारी ने इसे षड्यंत्र बताते हुए चैट जांच की मांग की है। सहाय पहले भी सस्पेंशन और विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं।

News In Short

  • आईजी मानवाधिकार किशन सहाय पर सरकारी आवास में दुष्कर्म और महिला को धमकाने का आरोप।
  • पीड़िता ने डाक के जरिए भेजी थी शिकायत, 29 अप्रैल को मालवीय नगर थाने में दर्ज हुई एफआईआर।
  • आईजी किशन सहाय मीणा ने आरोपों को नकारा और पुलिस से व्हाट्सएप चैट जांच की मांग की।
  • पूर्व में अधिकारी का इतिहास धार्मिक ग्रंथों पर विवादित टिप्पणी और अन्य विवादों से भरा रहा है।
  • किशन सहाय 2025 में झारखंड चुनाव ड्यूटी बिना बताए छोड़ने के आरोप में भी सस्पेंड हो चुके हैं।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान पुलिस की साख एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार आरोप किसी छोटे कर्मचारी पर नहीं, बल्कि मानवाधिकारों की रक्षा के लिए तैनात एक आईजी (IG) रैंक के अधिकारी पर लगे हैं। जयपुर के मालवीय नगर थाने में आईजी मानवाधिकार किशन सहाय मीणा के खिलाफ एक 53 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

एफआईआर दर्ज होने के बाद अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही पीड़िता के बयान लिए जाएंगे, और उन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी आवास पर गुनाह का आरोप

पीड़िता ने अपनी शिकायत डाक के माध्यम से पुलिस को भेजी थी, जिसके बाद 29 अप्रैल को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। महिला का आरोप है कि किशन सहाय ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने सरकारी निवास पर बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती की। आरोप यहीं खत्म नहीं होते; महिला ने बताया कि विरोध करने पर अधिकारी ने उसका मोबाइल छीनकर मारपीट की और पुलिस के पास न जाने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, पिछले तीन महीनों से उसे वीडियो कॉल के जरिए डराया-धमकाया जा रहा था।

आईजी ने आरोपों को किया खारिज

दूसरी ओर, आईजी किशन सहाय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि वे एक गहरे षड्यंत्र का शिकार हुए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि उनके और महिला के बीच हुई चैट की गहराई से जांच की जाए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

विवादों से रहा है पुराना नाता

किशन सहाय का करियर उपलब्धियों से ज्यादा विवादों के लिए जाना जाता है। IPS किशन सहाय मीणा राजस्थान कैडर के 2004 बैच के अफसर हैं। वे मूलत: राजस्थान के दौसा जिले के रहने वाले हैं। साल 2013 में आईपीएस बने थे। वे पहले भी कई बार चर्चा में रहे हैं:

6 महीने रहे एपीओ: अगस्त 2013 में इन्हें एसपी टोंक लगाया गया था, लेकिन 11 जनवरी 2014 को एसपी पद से हटाकर एसपी जीआरपी अजमेर लगाया गया। यहां किशन सहाय पूरे एक साल तक रहे। इसके बाद उन्हें सरकार ने एपीओ कर दिया था। करीब 6 महीने एपीओ रहने के बाद सरकार ने सहाय को सीआईडी सीबी में एसपी लगाया। 2023 में सहाय को ह्यूमन राइट्स में लगाया गया था।

धार्मिक विवाद (2024): करीब दो साल पहले उन्होंने ईश्वर और धर्मग्रंथों को कल्पना और भ्रम बताकर बड़ा विवाद खड़ा किया था।

झारखंड चुनाव विवाद (2025): पिछले साल उन्हें झारखंड चुनाव में ऑब्जर्वर लगाया गया था, लेकिन वे बिना सूचना के ड्यूटी छोड़कर जयपुर लौट आए, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान में गायब हुए आईजी कालूराम रावत, पुलिस ने जारी किया नोटिस

अधिकारियों ने खनन माफियाओं के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को दिखाया ठेंगा, अरावली क्षेत्र में दे दी खनन लीज

असफलता ने दिखाई सफलता की राह, आईएएस डॉ. रविंद्र गोस्वामी आज हैं युवाओं के लिए प्रेरणा

पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड: 79 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर घटिया सामग्री का ग्रहण, NIA ने नकारी साजिश की बात

Tags:
  • राजस्थान पुलिस
  • दुष्कर्म
  • Ig
  • शादी का झांसा
  • आईजी
  • राजस्थान कैडर
  • आईपीएस किशन सहाय मीणा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग