रेगिस्तान से निकली सफलता की कहानी, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बना टॉपर

Ashish Bhardwaj | Apr 18, 2026, 16:34 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में रेगिस्तानी​ जिले बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने RAS 2024 में टॉप किया है। इस सफलता ने पूरे प्रदेश खासकर ग्राामीण युवाओं को प्रेरित किया है।

News In Short

  • RAS 2024 में बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप किया।
  • मारवाड़ क्षेत्र के अभ्यर्थियों ने RAS 2024 में शानदार प्रदर्शन किया।
  • RAS 2024 के परिणाम में कुल 2,391 अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया।
  • दिनेश विश्नोई की सफलता ने भलीसर गांव को एक नई पहचान दी।
  • RPSC ने साक्षात्कार के बाद परिणाम जारी करने में तेजी दिखाई।

News In Detail

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शनिवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 (RAS 2024) का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार रेगिस्तान से सफलता की नई कहानी लिखी है। बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना तहसील के एक छोटे से गांव भलीसर के रहने वाले दिनेश विश्नोई ने RAS 2024 परिक्षा मे पहला स्थान प्राप्त किया है।





RPSC_RAS_Topper_Dinesh_Bishnoi_1776500280786_1776500280939


संघर्ष से शिखर तक का सफर

दिनेश विश्नोई की सफलता की कहानी एक प्रेरणा है। एक छोटे से गांव में सीमित संसाधनों के साथ दिनेश ने कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय के साथ RAS परीक्षा में टॉप किया। उनका मानना है कि मेहनत और ईमानदारी से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। चाहे आपके पास साधन कितने ही कम क्यों न हों।



गांव में जश्न का माहौल

दिनेश की सफलता ने उनके गांव भलीसर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया है। जैसे ही गांव वालों को इस बात का पता चला की दिनेश का नाम जैसी ही RAS 2024 भर्ती में पहले स्थान पर है, तो खुशी के लहर दौड़ गई। लोगों का दिनेश को बधाई देने के लिए उसके घर पर तांता लग गया। गांव के लोग दिनेश की मेहनत और सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं।



दिनेश की सफलता ने यह साबित कर दिया कि अगर कोई युवा कड़ी मेहनत करता है और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करता है, तो उसे सफलता जरूर मिलेगी। उनके परिवार और दोस्तों का कहना है कि दिनेश ने कभी भी अपने लक्ष्य से आंखें नहीं मोड़ी। उनकी यह जीत उन सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है जो असफलताओं से निराश हो जाते हैं।





Copy-of-Logo-Banner-2026-04-18T134648.630


RPSC ने दिखाई मुस्तैदी

आयोग ने इस बार RAS 2024 के परिणामों को चौंकाने वाली गति से जारी किया। 1 दिसंबर 2025 से शुरू हुए साक्षात्कार का अंतिम चरण 17 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ। अगले ही दिन परिणाम वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए। इस प्रक्रिया के तहत 2,391 अभ्यर्थियों को राज्य सेवा और अधीनस्थ सेवा के पदों के लिए चुना गया है।



भर्ती प्रक्रिया का पूरा विवरण

इंटरव्यू फेज: 1 दिसंबर 2025 से 17 अप्रैल 2026 तक कुल 2,461 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया।



चयनित अभ्यर्थी: कुल 2,391 अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर चुना गया।



रिजल्ट कैसे देखें: अभ्यर्थी RPSC की वेबसाइट (RPSC Website) पर जाकर अपना रोल नंबर और रैंक चेक कर सकते हैं।



ये भी पढे़:-

जयपुर पर 'डेंजर लिस्ट' का खतरा: छिन सकता है वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा; यूनेस्को ने दिसंबर 2026 तक मांगी सुधार की फाइनल रिपोर्ट



एसआई भर्ती 2021 रद्द करने के खिलाफ सुप्रीम-कोर्ट पहुंचे सलेक्टेड सब-इंस्पेक्टर



बिना कोचिंग के छोटे से गांव के अरिहंत जैन ने मारी बाजी, RAS परीक्षा में हासिल की 28वीं रैंक



RAS 2024 का रिजल्ट जारी, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, वीरेंद्र चारण दूसरे स्थान पर



Tags:
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • RPSC
  • बाड़मेर
  • RAS 2024
  • दिनेश विश्नोई