एसआई भर्ती 2021 रद्द करने के खिलाफ सुप्रीम-कोर्ट पहुंचे सलेक्टेड सब-इंस्पेक्टर

Mukesh Sharma | Apr 18, 2026, 15:31 IST
Share
SI in suprem
Photograph: (the sootr)

एसआई भर्ती—2021 को रद्ध करने के फैसले के खिलाफ सलेक्टेड और प्रोबेशन पर चल रहे सब-इंस्पेक्टरों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। अपील में 2021 की पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्ध करने को गलत बताया है।

News In Short

  • राजस्थान हाई कोर्ट के 4 अप्रेल के फैसले को दी है चुनौती
  • राजस्थान सरकार में अब तक सुप्रीम कोर्ट में अपील पर नहीं हुआ फैसला
  • हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने भर्ती रद्द करने का किया था विरोध

News In Detail

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द करने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सलेक्टेड सब-इंसपेक्टर ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर चुनौती दी है। अपील में एसआई भर्ती-2021 को बरकरार रखने की मांग की गई है। याचिका में कहा है कि भर्ती को पूर्णरुप से रद्द नहीं किया जाए। जिन कैंडीडेट पर परीक्षा देने के लिए अनुचित रास्ते अपनाने के कोई आरोप नहीं हैं उनकी नौकरी बरकरार रखी जाए।

एसओजी कर तो रही है कार्रवाई

अपीलकर्ताओं का कहना है कि नकल और पेपरलीक के जरिए गड़बड़ी करके परीक्षा पास करने वालों के खिलाफ एसओजी कार्रवाई कर रही है। 67 आरोपी एसआई को एसओजी गिरफ्तार कर चुकी है और अनुसंधान निरंतर जारी है। जिसने गड़बड़ी की होगी वह अंतत: पकड़ में आएगा ही।

सिर्फ संदेह के आधार पर किसी को आरोपी या​ दोषी नहीं ठहराया जा सकता। दोष सिद्ध होने तक निर्दोष माना जाना एक स्थापित न्यायिक सिद्धांत है। इसलिए कुछ लोगों की गलती की सजा ईमानदारी से परीक्षा पास करने वालों को देना सही नहीं है। हाईकोर्ट के फैसले से मेहनत और ईमानादारी से परीक्षा पास करके नौकरी पाने वालों का ना केवल भविष्य अंधकारमय हो गया है बल्कि सामाजिक प्रतिष्ठा भी दांव पर लग गई है।

अब तक सरकार में नहीं हुआ फैसला

राजस्थान हाईकोर्ट की एकलपीठ ने 28 अगस्त, 2025 को परीक्षा रद्द करने के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ सरकार और सलेक्टेड कैंडीडेट्स ने खंडपीठ में अपील की थी। सलेक्टेड कैंडीडेट को परीक्षा रद्द करने का विरोध कर ही र​हे थे। साथ में राजस्थान सरकार का भी यही रुख था। सरकार भी परीक्षा रद्ध करने के विरोध में थी। खंडपीठ में भी राज्य सरकार का रुख यही था कि परीक्षा रद्द नहीं होनी चाहिए।

खंडपीठ ने भी कहा परीक्षा रद्ध करना सही

एक्टिंग सीजे जस्टिस एस.पी.शर्मा की खंडपीठ ने चार अप्रैल को दिए फैसले में एकलपीठ के एसआई भर्ती 2021 को रद्द करने के फैसले को सही ठहरा दिया। खंडपीठ में भी राज्य सरकार ने पूरी भर्ती रद्द करने के एकलपीठ के फैसले पुरजोर विरोध किया था। लेकिन खंडपीठ ने सरकार और सलेक्टेड कैंडीडेट्स की अपीलों को खारिज कर दिया।

ये भी पढे़:-

बिना कोचिंग के छोटे से गांव के अरिहंत जैन ने मारी बाजी, RAS परीक्षा में हासिल की 28वीं रैंक

RAS 2024 का रिजल्ट जारी, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, वीरेंद्र चारण दूसरे स्थान पर

क्या खुद को सीएम का साला बताने वाला प्रमोद शर्मा गिरफ्तार होगा या सरकार की छवि चमकाने का इवेंट?

जयपुर में सीवर सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत, बिना सेफ्टी किट उतरे थे, मीथेन गैस ने ली जान

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • पेपरलीक
  • एसओजी
  • सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा