आखरी दिन रेवेन्यू बोर्ड में बड़ा फेरबदल, 1735 अधिकारियों के किए तबादले

Ashish Bhardwaj | Jul 11, 2026, 15:44 IST
1735 अधिकारियों के किए तबादले
राजस्थान में तबादलों के आखिरी दिन रेवेन्यू बोर्ड अजमेर ने तहसीलदार, पटवारी सहित 1735 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए। 552 तहसीलदार और 924 पटवारी शामिल हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान में तबादलों के आखिरी दिन रेवेन्यू बोर्ड अजमेर ने 1735 ट्रांसफर किए।
  • तहसीलदार, पटवारी और भू-अभिलेख निरीक्षक समेत कई पदों पर बड़ा फेरबदल।
  • 552 तहसीलदार और 924 पटवारियों के अंतरजिला तबादले के आदेश जारी।
  • 165 भू-अभिलेख निरीक्षकों और 80 राजस्व कर्मचारियों का भी हुआ स्थानांतरण।
  • 14 अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

राजस्थान में तबादलों के आखिरी दिन रेवेन्यू बोर्ड अजमेर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। देर रात तक 1735 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए। इनमें तहसीलदार, पटवारी, भू-अभिलेख निरीक्षक सहित कई पद शामिल हैं। 14 अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी भी दी गई है। पूरे राजस्व विभाग में इस फेरबदल से हलचल मच गई है।



अजमेर से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में तबादलों के आखिरी दिन रेवेन्यू बोर्ड अजमेर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। रेवेन्यू बोर्ड अजमेर ने देर रात तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भू-अभिलेख निरीक्षक, राजस्व लेखा सेवा, राजस्व अधीनस्थ लेखा सेवा और पटवारी सहित कुल 1735 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए।


बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में तबादलों का आखिरी दिन था। ऐसे में देर रात तक तबादलों का दौर चलता रहा और कई सूचियां देर रात तक जारी की गईं।



552 तहसीलदारों का हुआ ट्रांसफर

रेवेन्यू बोर्ड अजमेर ने 552 तहसीलदारों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें से अधिकांश अफसरों का जिला और पद दोनों बदले गए हैं। वहीं कुछ तहसीलदारों को उनके ही जिले में एडजस्ट किया गया है। 552 तहसीलदारों के ट्रांसफर आदेश रजिस्ट्रार महावीर प्रसाद की ओर से जारी किए गए।



तहसीलदार ट्रांसफर यहां देखें लिस्ट





924 पटवारियों के अंतरजिला तबादले

राजस्थान राजस्व मंडल अजमेर ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव करते हुए 924 पटवारियों के अंतरजिला तबादले के आदेश जारी किए। इतनी बड़ी स्थानांतरण सूची सामने आते ही पूरे राजस्व विभाग में हलचल तेज हो गई है।



पटवारी ट्रांसफर यहां देखें लिस्ट





165 भू-अभिलेख निरीक्षक भी हुए इधर से उधर

राजस्थान सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 165 भू-अभिलेख निरीक्षकों के तबादले के आदेश भी जारी किए हैं। यह तबादला सूची तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।



राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर के रजिस्ट्रार महावीर प्रसाद की ओर से जारी तबादला सूची में कहा गया है कि अधिकारियों का विभिन्न जिलों और कार्यालयों में स्थानांतरण किया गया है। साथ ही उन्हें शीघ्र कार्यमुक्त होकर नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



भू-अभिलेख निरीक्षक यहां देखें लिस्ट





80 अधिकारियों का भी हुआ तबादला

राजस्थान राजस्व अधीनस्थ लेखा सेवा के 80 अधिकारियों और कर्मचारियों के पदस्थापन और स्थानांतरण के आदेश भी जारी किए गए हैं। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यमुक्त होकर नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इन 80 अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर आदेश भी रजिस्ट्रार महावीर प्रसाद की ओर से ही जारी किए गए।



राजस्व अधीनस्थ लेखा सेवा यहां देखें लिस्ट





14 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

राजस्थान राजस्व लेखा सेवा के 14 अफसरों के तबादले और पदस्थापन के आदेश भी जारी हुए हैं। शासन उप सचिव हरि सिंह मीना की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को सहायक राजस्व लेखाधिकारी प्रथम से पदोन्नत कर राजस्व लेखाधिकारी बनाया गया है।



यहां देखें लिस्ट





इन अधिकारियों की नई पदस्थापना अजमेर, जयपुर, सीकर, बीकानेर, नागौर, भरतपुर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, कोटा और जोधपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में की गई है।



ये खबर भी पढ़े:-

तबादलों से सीएमओ की दूरी, नहीं दिया दखल, 30 साल में ऐसा पहली बार



मौत के बाद सुनी तबादले की फरियाद, सूची में आया अनोपाराम का नाम



शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, डेढ़ हजार से अधिक प्रिंसिपल इधर-उधर



पुलिस में बड़ा फेरबदल, 49 RPS के ट्रांसफर, जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट में नए अफसर



Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • पटवारी
  • ट्रांसफर
  • तहसीलदार
  • अजमेर
  • प्रशासनिक फेरबदल