शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, डेढ़ हजार से अधिक प्रिंसिपल इधर-उधर
Ashish Bhardwaj | Jul 10, 2026, 15:25 IST
शिक्षा विभाग ने किए बंपर तबादले
राजस्थान के स्कूल शिक्षा विभाग ने तबादला नीति के अंतिम दिन 1653 प्राचार्यों के तबादला आदेश जारी किए। सभी को 10 दिन में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान शिक्षा विभाग ने 1653 प्राचार्यों और समकक्ष अधिकारियों के तबादले किए।
- स्थानांतरण नीति के अंतिम दिन जारी हुई बड़ी तबादला सूची।
- सभी अधिकारियों को 10 दिन में नए स्कूल में कार्यभार संभालना होगा।
- तबादला प्रक्रिया शालादर्पण पोर्टल के जरिए ऑनलाइन पूरी की जाएगी।
- इससे पहले भी शिक्षा विभाग 8,300 शिक्षकों समेत कई कार्मिकों के तबादले कर चुका है।
राजस्थान सरकार की स्थानांतरण नीति के तहत निर्धारित अंतिम दिन स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। विभाग ने 1653 प्राचार्यों एवं समकक्ष अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।
10 दिन में लेना होगा कार्यभार
सभी संबंधित कार्मिकों की कार्यमुक्ति और कार्यग्रहण की प्रक्रिया शालादर्पण पोर्टल (Shala Darpan Portal) के माध्यम से ऑनलाइन होगी। इससे तबादला प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।
दोहरे पदस्थापन पर नियम
प्रतिनियुक्ति वाले प्राचार्यों पर असर
वहीं लंबे समय से अनुपस्थित या निलंबित कार्मिकों के मामलों में स्थानांतरण आदेश तत्काल लागू नहीं किए जाएंगे। ऐसे मामलों की सूचना शिक्षा निदेशक को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई विभाग के नए निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
विभाग में दिनभर रही हलचल
पहले भी जारी हो चुकी हैं सूचियां
बुधवार को शिक्षा विभाग ने करीब 8,300 शिक्षकों और अन्य कार्मिकों के तबादले किए थे। इस तरह पिछले कुछ दिनों में विभाग में लगातार बड़े प्रशासनिक बदलाव देखने को मिले हैं।
आज है तबादलों का आखिरी दिन
यदि शुक्रवार को यह अवधि आगे नहीं बढ़ाई जाती है, तो अंतिम दिन विभिन्न विभागों की और भी बड़ी संख्या में तबादला सूचियां जारी होने की संभावना है।
FAQ
- शिक्षा विभाग ने किस स्तर पर तबादले किए हैं?
शिक्षा विभाग ने 1653 प्राचार्यों और समकक्ष अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। यह राजस्थान की स्थानांतरण नीति के अंतिम दिन जारी हुई सूची है। सभी को 10 दिन में कार्यभार लेना होगा। - तबादला प्रक्रिया कैसे पूरी होगी?
सभी कार्मिकों की कार्यमुक्ति और कार्यग्रहण की प्रक्रिया शालादर्पण पोर्टल के जरिए ऑनलाइन होगी। जनगणना कार्य में लगे कार्मिकों को सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बाद ही कार्यमुक्त किया जाएगा। प्रतिनियुक्ति वाले प्राचार्यों की प्रतिनियुक्ति स्वतः समाप्त मानी जाएगी। - क्या यह तबादला नीति की आखिरी सूची है?
तबादले की अवधि पहले 5 जुलाई तक थी, जिसे बढ़ाकर 10 जुलाई किया गया था। अगर अवधि आगे नहीं बढ़ी तो और भी बड़ी सूचियां आ सकती हैं। इससे पहले भी हजारों तबादले हो चुके हैं।
ये खबर भी पढ़े:-
अब FIR में नहीं लिखा जाएगा दलित, नया आदेश हुआ जारी
पुलिस थाने से ही चोरी हो गई बुलेट, 12 दिन से केवल मिल रहे आश्वासन
पेपर लीक में वांटेड के पिता को मिला 20 करोड़ का ठेका, SOG ने मारा छापा
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj