RPSC: पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक कृषि अभियंता की परीक्षा 19 अप्रैल को, एडमिट कार्ड हुए जारी

thesootr Desk | Apr 16, 2026, 13:53 IST
Photograph: (the sootr)
RPSC की पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक कृषि अभियंता की परीक्षा 19 अप्रैल को जयपुर में होगी। एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट या SSO पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकते हैं। पांचवे ओएमआर विकल्प को भरने के लिए 10 अतिरिक्त मिनट दिए जाएंगे।

News In Short

  • RPSC की पशु चिकित्सा अधिकारी और सहायक कृषि अभियंता की परीक्षा 19 अप्रैल को होगी।
  • परीक्षा दो पारियों में जयपुर में आयोजित की जाएगी, सुबह 10-12:30 और दोपहर 3-5:30 बजे।
  • ओएमआर शीट पर पांचवें विकल्प के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
  • परीक्षा केंद्र पर 60 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य, मान्य पहचान पत्र साथ लाना जरूरी।
  • प्रवेश पत्र जारी, अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट और SSO पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

News In Detail

Ajmer: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) और सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) की परीक्षाएं 19 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। आयोग ने 16 अप्रैल को इन परीक्षाओं के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट या SSO पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।



जयपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित होंगी परीक्षाएं

आयोग के सचिव राम निवास मेहता ने बताया कि दोनों परीक्षाएं जयपुर जिला मुख्यालय पर ही आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।



ओएमआर शीट के पांचवें विकल्प के लिए मिलेंगे 10 अतिरिक्त मिनट

न परीक्षाओं में ओएमआर शीट का उपयोग किया जाएगा और अभ्यर्थियों को पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यह समय निर्धारित परीक्षा अवधि के अतिरिक्त होगा, जिससे अभ्यर्थी बिना किसी दबाव के उत्तर पत्रक भर सकेंगे।



एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

आयोग सचिव राम निवास मेहता ने बताया कि प्रवेश पत्र दो माध्यमों से डाउनलोड किए जा सकते हैं पहला आयोग की वेबसाइट के माध्यम से जहां दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना है, फिर आवेदन पत्र क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करना है। इसके बाद आप प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।



दूसरा SSO पोर्टल के माध्यम से जहां सबसे पहले SSO पोर्टल पर लॉगिन करना, फिर 'सिटीजन ऐप्स' में उपलब्ध 'Recruitment Portal' लिंक पर जाना है। वहाँ से भी आप प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।



60 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य

आयोग ने परीक्षा केंद्र पर प्रवेश को लेकर सख्त नियम बनाए हैं। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।



पहचान के लिए ये दस्तावेज़ लाना है जरूरी

परीक्षा केंद्र पर अपनी पहचान सुनिश्चित करने के लिए हर अभ्यर्थी को मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) साथ लाना होगा। यदि आपके आधार कार्ड पर फोटो पुरानी या अस्पष्ट (धुंधली) है, तो आपको कोई अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र लाना होगा, जैसे मतदाता पहचान-पत्र (वोटर आईडी), पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि। इनमें से किसी पर भी नवीनतम, रंगीन और स्पष्ट फोटो होनी चाहिए।



RPSC ने दी सख्त चेतावनी

आयोग सचिव ने साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी दलाल, मध्यस्थ (मीडिएटर) या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति आपको परीक्षा पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगता है, या कोई प्रलोभन या झांसा देता है, तो आप तुरंत इसकी सूचना प्रमाण सहित 0145-2635200, 2635212, 2635255 पर दे सकते हैं।



आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा में अनुचित साधन (नकल, धोखाधड़ी आदि) अपनाता है या किसी अनुचित कृत्य में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर 10 करोड़ रुपए तक जुर्माने के अलावा आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। साथ ही दोषी की चल एवं अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।



अभ्यर्थियों के लिए सुझाव

प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट आउट लेकर उस पर अपनी नवीनतम फोटो लगाएं। पहचान के लिए मूल आधार या अन्य मान्य पहचान-पत्र अवश्य रखें। परीक्षा केंद्र का पता पहले ही देख लें और वहाँ पहुँचने का समय निकाल लें। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति से संपर्क न करें और किसी भी प्रलोभन से बचें। अपने साथ केवल अधिकृत सामग्री (पेन, एडमिट कार्ड, फोटो, पहचान-पत्र) ही ले जाएं।



ये भी पढ़ें:-

RPSC Recruitment 2025 : राजस्थान लोक सेवा आयोग में निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन



भर्ती परीक्षा में प्रवेश पत्र में छेड़छाड़ कर डमी कैंडिडेट बैठाया, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 5 अभ्यर्थियों के खिलाफ एफआईआर



RPSC के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति, पेपर लीक 2022 मामले में हैं आरोपी



RPSC पहली बार रिजल्ट से पहले जांचेगी डॉक्यूमेंट्स, डिप्टी कमांडेंट भर्ती में बिना योग्यता भरे थे फॉर्म, सभी 255 कैंडिडेट्स को बुलाया





Tags:
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • RPSC
  • एडमिट कार्ड
  • प्रवेश पत्र
  • पशु चिकित्सा अधिकारी