सरिस्का में तितलियों का पार्क बनाने पर विचार, 40 प्रजाति मिली, संरक्षण के लिए हो रहा सर्वेक्षण

Amit Baijnath Garg | Jul 20, 2025, 14:44 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के अलवर में स्थित सरिस्का में तितलियों का पार्क बनाने पर विचार चल रहा है। सर्वेक्षण के जरिए तितलियों की 40 प्रजातियां पाई गई हैं, जिनके संरक्षण के प्रयास हो रहे हैं।

राजस्थान के अलवर में बाघों के घर सरिस्का में विलुप्त हो रही रंग-बिरंगी तितलियों के संरक्षण के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। फूलदार वनस्पति की कमी से यहां तितलियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। ऐसे में सरकार स्तर पर यह विचार चल रहा है कि सरिस्का में तितलियों को बचाने के लिए तितली पार्क विकसित किया जाए। संयोग से केंद्र और राज्य में वन और पर्यावरण मंत्री अलवर से हैं, जिसमें सरिस्का टाइगर रिजर्व आता है।



अधिकारियों का कहना है कि सरिस्का में तितली की तीन दर्जन से अधिक प्रजातियां हैं। यहां इनकी प्रजातियों की समृद्ध विविधताओं को बचाए रखने के लिए दो दिन का तितली सर्वेक्षण किया जा रहा है। सर्वे के आधार पर यह तय किया जाएगा कि तितलियों के संरक्षण के लिए सरिस्का में क्या उपाय किए जाएं।



सर्वेक्षण की हो रही वीडियो रिकॉर्डिंग

वनपाल रामवीर गुर्जर ने बताया कि सरिस्का में तितलियों का सर्वे हो रहा है। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो रही है। हर वन खंड में यह सर्वे चल रहा है। ये तितलियां जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी हैं। सरिस्का के सभी कर्मचारी इसमें लगे हुए हैं। मानसून के दौरान तितलियां काफी दिखाई देती हैं।



यह खबरें भी पढ़ें...



सरिस्का की सीमा में बदलाव का प्रस्ताव, बंद पड़ी 60 खानों को फायदा देने की तैयारी



अलवर के पूर्व राजपरिवार ने दिल्ली में खरीदा 100 करोड़ का बंगला, सात करोड़ की दी स्टाम्प ड्यूटी



राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघिन का बना स्मारक, टाइग्रेस को मिला राजमाता का दर्जा



4


सर्वेक्षण में तितलियों की 40 प्रजाति मिली

सरिस्का के डीएफओ अभिमन्यु शारण का कहना है कि सर्वेक्षण के जरिए तितलियों का रिकॉर्ड तैयार होगा। इसमें यह तथ्य शामिल होगा कि सरिस्का में कितनी तरह की तितलियों की प्रजातियां मिलती हैं। अभी तक यह पता चला है कि सरिस्का में लगभग 40 प्रकार की प्रजातियों की तितलियां हैं। इसके जरिए तितलियों का संरक्षण किया जाएगा।



FAQ

  1. 1. क्या सरिस्का में तितलियों के संरक्षण के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं?
    सरिस्का में तितलियों के संरक्षण के लिए तितली पार्क बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए एक विशेष सर्वेक्षण किया जा रहा है, ताकि तितलियों की प्रजातियों का संरक्षण किया जा सके।
  2. 2. सरिस्का में कितनी प्रकार की तितलियां पाई जाती हैं?
    सरिस्का में लगभग 40 प्रकार की तितलियां पाई जाती हैं, जो जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं।
  3. 3. तितलियों का पर्यावरण में क्या योगदान है?
    तितलियां पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वे परागण का कार्य करती हैं, जो पौधों के विकास के लिए आवश्यक है और खाद्य श्रृंखला का एक अहम हिस्सा होती हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Businessपर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • पर्यावरण संरक्षण
  • जैव विविधता
  • सरिस्का टाइगर रिजर्व
  • तितली पार्क
  • तितलियों का संरक्षण