किसानों के लिए 'भारत विस्तार' पोर्टल, एआई से मिलेगा खेती की समस्याओं का हल
News In Short
- शिवराज और भजनलाल ने जयपुर से शुरू किया 'भारत विस्तार' का किया शुभारंभ।
- इस पोर्टल पर एआई तकनीक से किसानों की समस्याओं का होगा समाधान।
- अभी यह पोर्टल हिंदी और अंग्रेजी में, बाद में आएगा 12 भाषाओं में।
- किसानों ने 155261 नम्बर डायल कर किया पोर्टल पर संवाद।
- शिवराज का दावा, खेती में डिजीटल क्रांति का शंखनाद।
News In Detail
Jaipur: केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को जयपुर में किसानों के लिए एआई आधारित नवाचार 'भारत विस्तार' पोर्टल शुरू किया। इस मौके पर शिवराज ने दावा किया कि इस नवाचार के जरिए कृषि में डिजीटल क्रांति का शंखनाद हुआ है। इस प्लेटफॉर्म से अन्नदाता किसानों को एआई आधारित प्रणाली में सही समय पर उनकी खेती से जुड़ी विविध जानकारियां तत्काल मिल सकेगी।
संवाद का लाइव डेमोस्ट्रेशन
समारोह में 'भारत विस्तार' के माध्यम से किसानों द्वारा संवाद का लाइव डेमोस्ट्रेशन किया गया। किसानों ने भारत विस्तार नंबर 155261 पर बात कर अपनी कृषि से जुड़ी समस्याएं रखी एवं एआई के माध्यम से समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर शिवराज और भजनलाल ने ‘एआई हैकथॉन’ तथा ‘एग्री कोष’ तथा एआई फॉर एग्रीकल्चर रोडमैप को भी लॉन्च किया।
अभी हिंदी व अंग्रेजी भाषा में पोर्टल
शिवराज ने कहा कि वर्तमान में यह पोर्टल हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में शुरू किया गया है। भविष्य में यह 11 अन्य भारतीय भाषाओं में भी शुरू होगा। आगे जाकर इस प्लेटफॉर्म को एग्रीस्टैक से भी जोड़ा जाएगा, जिससे किसान अपनी फार्मर आईडी के माध्यम से अपने खेत से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान तुरंत प्राप्त कर सकेंगे।
किसानों को मिल सकेंगी जानकारी
इस पोर्टल के माध्यम से अभी किसानों को रियल टाइम मंडी मूल्य, भारतीय कृषि शोध संस्थान की कृषि पद्धतियां, केन्द्र की कृषि संबंधी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, फसल आधारित वैज्ञानिक परामर्श, मौसम पूर्वानुमान, कृषि ऋण, सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन सहित तमाम जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल पाएगी।
सूक्ष्म सिंचाई में राजस्थान देश में अव्वल
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजस्थान में कृषि क्षेत्र में नए-नए प्रयोग किए जा रहे है। प्रदेश में 10 एग्रो जलवायु क्षेत्र हैं, जिसका एक बड़ा हिस्सा रेगिस्तान का है। राज्य सरकार के नवाचारों के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई के क्षेत्र में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर आ गया है। सरकार ने राजस्थान में रेगिस्तान को नंदन वन बनाने का काम किया है।
कीटनाशक के उपयोग से बचें किसान
इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि किसान केवल अन्नदाता नहीं है। वह इस राष्ट्र की नींव है। हमारा किसान वैज्ञानिक तरीके से कृषि करे, तो निश्चित उसकी आय बढ़ेगी। इससे देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि हमें कृषि को आगामी पीढ़ी के लिए संजोकर रखना चाहिए। अधिक खाद और कीटनाशक के उपयोग से मृदा खराब होती है। इसलिए यह जरूरी है कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर ही जरूरत के अनुरूप खाद एवं कीटनाशक का उपयोग करना चाहिए।
ये भी पढे़:-
त्योहार पर रेलवे ने शुरू की होली स्पेशल ट्रेन, राजस्थान के इन स्टेशन पर हैं ठहराव
जल जीवन मिशन घोटाला: बड़ी छापेमारी के बाद 9 अफसर गिरफ्तार, चीफ इंजीनियर फाइव स्टार होटल से पकड़ा
जयपुर एयरपोर्ट पर कुत्ते ने महिला पैसेंजर को बनाया शिकार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल
ईशान किशन करेंगे जयपुर की मॉडल से शादी, दादा जी ने की रिश्ते की पुष्टि