ईशान किशन करेंगे जयपुर की मॉडल से शादी, दादा जी ने की रिश्ते की पुष्टि

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
Ishan-Kishan-Aditi-Hundia
Photograph: (the sootr)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन मॉडल अदिति हुंडिया से करेंगे शादी। अदिति राजस्थान के जयपुर की रहने वाली है। ये खुलासा ईशान के दादा ने किया हैं।

News In Short

  • ईशान किशन करेंगे शादी, दादा ने अदिति हुंडिया के साथ रिश्ते की पुष्टि की।
  • ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया मिस डीवा 2018 की विजेता हैं।
  • ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते पर मुहर, शादी की संभावनाएं बढ़ीं।
  • टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान किशन शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
  • ईशान के दादा ने कहा- 'हम उनकी पसंदीदा लड़की को स्वीकार करेंगे।

News In Detail

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले के पहले टीम इंडिया के युवा ओपनर ईशान किशन की शादी की चर्चा सुर्खियां बटोर रही हैं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने एक इंटरव्यू में उनके अफेयर की पुष्टि की है। उन्होंने ईशान की गर्लफ्रेंड का नाम अदिति हुंडिया बताया है। इससे पहले ईशान के डेटिंग की अफवाहें थीं, लेकिन अब इस रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि हो गई है।



ishan-kishan
ishan-kishan


ईशान की शादी की संभावना

ईशान के दादा ने यह कहा कि ईशान जिस लड़की से भी शादी करेगा, उनका परिवार उसे स्वीकार करेगा। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जब ईशान के बड़े भाई ने पल्लवी से शादी की थी, तो उन्होंने इसे समर्थन दिया था। अब ईशान भी अपनी पसंदीदा लड़की अदिति से शादी कर सकते हैं। हालांकि, शादी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद ईशान शादी कर सकते हैं।

अदिति हुंडिया कौन हैं

ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया एक प्रसिद्ध मॉडल और मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। उनके पिता जयपुर में व्यवसायी हैं। अदिति ने 2018 में मिस डीवा का खिताब जीता था और उसके बाद मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैशन से जुड़ी कई गतिविधियों में हिस्सा लेती हैं।



Aditi-Hundia
Aditi-Hundia


ईशान और अदिति के रिश्ते का इतिहास

ईशान और अदिति के रिश्ते की शुरुआत 2019 आईपीएल के दौरान हुई थी। उस समय स्टैंड में अदिति की उपस्थिति चर्चा का विषय बन गई थी। उनकी इंस्टाग्राम पर हल्के-फुल्के इंटरएक्शन ने इस अफेयर की पुष्टि की। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर मीडिया में भी काफी चर्चाएं रही हैं।



aditi
aditi


परिवार का समर्थन

ईशान किशन के दादा अनुराग पांडेय ने हाल ही में अपने गांव में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईशान और अदिति का रिश्ता लंबे समय से है और इस पर परिवार में भी चर्चा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वे अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और परिवार उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट करता है।

2 साल बाद T-20 में ईशान कर रहे हैं वापसी

ईशान किशन को पिछेल 2 साल से टीम में सलेक्ट नहीं किया जा रहा था। इस दौर उनके लिए काफी मुश्किल था। लेकिन अब ईशान ने जोरदार वापसी की है।वापसी के बाद ईशान लगभग हर मैच में रन बना रहे हैं। ईशान के हर मैच में अदिति भी नजर आ रही हैं। अब देखना होगा कि पाकिस्तान के खिलाफ ईशान किशन कैसा प्रदर्शन करते हैं।

ये भी पढे़:-

राजस्थान के इस बड़े रेलवे प्रोजेक्ट पर हाई कोर्ट की रोक, भूमि अवाप्ति से जुड़ा है मामला

राजस्थान में 804 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं से ग्रेजुएट तक करें अप्लाई

एमपी, सीजी और राजस्थान का बदल रहा मौसम, गुलाबी ठंड के बीच पश्चिमी विक्षोभ से बारिश का अलर्ट

बजट 2026-27: 'विकसित राजस्थान' का ब्लूप्रिंट; खेती से लेकर तकनीक तक, हर सेक्टर के लिए खुला खजाना

Tags:
  • जयपुर
  • ईशान किशन
  • ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया
  • ईशान किशन की शादी
  • अदिति हुंडिया मिस डीवा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर