एसएमएस अस्पताल में सर्जन की हार्ट अटैक से निधन, 5 सालों 7 डॉक्टर की मौत

Ashish Bhardwaj | Feb 02, 2026, 18:41 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के एसएमएस अस्पताल के सीनियर सर्जन डॉ. बीएल यादव का कार्डियक अटैक से निधन हो गया हैं। पिछले 5 साल में अस्पताल के 7 डॉक्टरों की हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से मृत्यु हो चुकी हैं।

News In Short

  • एसएमएस अस्पताल के सर्जन डॉ. बीएल यादव का कार्डियक अरेस्ट से निधन।
  • पांच साल में एसएमएस अस्पताल के 7 डॉक्टरों की हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से मौत
  • कोविड के बाद डॉक्टरों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ा, जिससे कुछ की मौत हुई।
  • डॉक्टरों की सेहत को लेकर स्वास्थ्य विभाग को ठोस कदम उठाने की जरूरत।

News In Detail

राजस्थान में जयपुर के एसएमएस (सवाई मान सिंह) अस्पताल के सीनियर सर्जन और ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. बीएल यादव का रविवार को निधन हो गया। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। वह वहां सर्जनों की नेशनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेने गए थे। पिछले पांच साल में एसएमएस अस्पताल के सात डॉक्टरों की हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से मौत हो चुकी है।



कोविड के बाद मौतों में इज़ाफा

पिछले कुछ सालों में, खासकर कोविड के बाद एसएमएस अस्पताल में काम कर रहे सात डॉक्टरों की अचानक मौत हो चुकी है। इन मौतों में ज्यादातर मामलों में हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के कारण निधन हुआ है, जो गंभीर चिंता का विषय बन चुका है।



स्वास्थ्य संकट पर बढ़ती चिंता

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में डॉक्टरों की लगातार मौत से उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर चिंता को जन्म दिया है। कोरोना महामारी के दौरान और उसके बाद डॉक्टरों की जिम्मेदारी दोगुनी हो गई थी, जिससे उनकी सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ा।



लगातार काम का दबाव, मानसिक तनाव, और शारीरिक मेहनत ने डॉक्टरों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाला है। अब इन घटनाओं के बाद, सवाल उठने लगे हैं कि क्या स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों की भलाई के लिए उचित कदम उठा रहा है?



कब कब हुआ डॉक्टरों के निधन

डॉ. अरुण गर्ग: एसएमएस मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. अरुण गर्ग की मौत क्रिकेट मैच खेलते समय हार्ट अटैक के कारण हुई। उनकी दिनचर्या में प्रतिदिन 3 किलोमीटर चलना और खेलना शामिल था।



डॉ. आर. के. गुप्ता: एसएमएस से जुड़े जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर. के. गुप्ता का निधन अचानक ब्रेन स्ट्रोक के कारण हुआ।



डॉ. सौरभ माथुर: एक और डॉक्टर डॉ. सौरभ माथुर, जो एक ऑर्थोपेडिक सर्जन थे, बैडमिंटन खेलते वक्त हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हो गई।



डॉ. नितिन पांडेय: एसएमएस हॉस्पिटल के प्रोफेसर डॉ. नितिन पांडेय का भी निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ।



डॉ. राजाराम और डॉ. जितेंद्र: दोनों डॉक्टरों की भी हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है।



ये भी पढें:-

केंद्रीय करों में राजस्थान के हिस्से पर चली कैंची, विकास के समीकरणों पर पड़ेगा असर



एमपी, सीजी और राजस्थान में ठंड का अलर्ट... कहीं गिरे ओले तो कहीं छाया रहा घना कोहरा



केंद्रीय बजट से भजनलाल को उम्मीद, राजस्थान के विकास को मिलेगी अधिक मजबूती



राजस्थान रोडवेज में 'ऑपरेशन क्लीन राइड',फ्लाइंग टीम की बताते थे लोकेशन, 8 गिरफ्तार



Tags:
  • हार्ट अटैक
  • महाराष्ट्र
  • सर्जन
  • एसएमएस अस्पताल
  • डॉ. बीएल यादव