सीएम की रात्रि चौपाल में छात्राओं ने रखी यह बड़ी मांग, सुबह होते ही लग गई सरकारी मुहर

Jageshwar prasad | May 08, 2026, 12:25 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की रात्रि चौपाल में जाजोद गांव की बालिकाओं ने अपनी पढ़ाई से संबंधित एक मांग रखी। इस पर सुबह होते-होते सरकारी मुहर लग गई।

News In Short

  • सीएम भजनलाल शर्मा की सीकर जिले के जाजोद गांव में रात्रि चौपाल
  • छात्राओं ने सीएम को बताया कि उनके स्कूल में विज्ञान संकाय नहीं है।
  • छात्राओं का कहना था कि विज्ञान विषय नहीं होने से होती है दिक्कत।
  • सीएम ने बालिकाओं को विज्ञान संकाय शुरू करने का दिया आश्वासन।
  • सुबह होते ही जाजोद स्कूल में विज्ञान विषय खोलने के जारी हो गए आदेश।

News In Short

Sikar: राजस्थान में अक्सर घोषणाओं और उनके क्रियान्वयन के बीच महीनों का फासला देखा जाता है। लेकिन सीकर जिले के खंडेला ब्लॉक के एक छोटे से गांव जाजोद में 12 घंटों के भीतर जो हुआ, वह सुशासन की दिशा में अच्छा कदम है। कल रात तक जिस मांग को लेकर बेटियां आशंकित थीं, उस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुनवाई के बाद आज सुबह सरकारी मुहर लग गई।



उम्मीदों ने भरी उड़ान

​गुरुवार की रात जाजोद गांव में मुख्यमंत्री की रात्रि चौपाल थी। प्रशासन और सरकार जनता के द्वार पर थे। इसी दौरान गांव की कुछ स्कूली छात्राएं अपनी एक पुरानी और जायज मांग लेकर मुख्यमंत्री के पास पहुंचीं।


​


छात्राओं ने भावुक होते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि उनके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय (Science Stream) नहीं है। इस अभाव के कारण गांव की मेधावी बेटियों को या तो अपनी पसंद का विषय छोड़कर कला या अन्य संकायों में प्रवेश लेना पड़ता है या फिर विज्ञान पढ़ने के लिए मीलों दूर दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है।



​मुख्यमंत्री का त्वरित एक्शन: रात को ही जगी आस

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने छात्राओं की बात को पूरी गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर ही बेटियों को आश्वस्त किया कि उनकी पढ़ाई के बीच संसाधनों की कमी को नहीं आने दिया जाएगा।



चौपाल खत्म होते ही जब पूरा गांव सोने की तैयारी कर रहा था, मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को तलब किया। रात के सन्नाटे में फाइलों की गति तेज हुई और मुख्यमंत्री के निर्देश पर जाजोद स्कूल में विज्ञान संकाय खोलने की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी गई।



​सुबह का सूरज और मुस्कान का उजाला

​शुक्रवार की सुबह जब सूरज की पहली किरण के साथ बालिकाएं स्कूल जाने के लिए निकलीं, तो उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री से मिलने का अवसर मिला। बच्चियां अपनी मांग को लेकर फिर से याद दिलाने आई थीं, लेकिन मुख्यमंत्री के चेहरे पर एक आश्वस्त मुस्कान थी।



​मुख्यमंत्री ने बेटियों को सुखद आश्चर्य देते हुए बताया, अब आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। आपके स्कूल में विज्ञान संकाय (गणित एवं जीव विज्ञान) शुरू करने के आदेश जारी हो चुके हैं। इसी सत्र से आप अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनकर पढ़ाई कर सकेंगी।



सीएम ने सुबह लिया फीडबैक

भजनलाल शुक्रवार को सूरज निकलते ही फिर लोगों के बीच पहुंच गए। लोग घरों से निकले तो उन्होंने सड़क पर मुख्यमंत्री को गांव में टहलते हुए पाया। उन्होंने गांव की गलियों में सहजता के साथ भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों, पशुपालकों, फल एवं सब्जी विक्रेताओं तथा युवाओं से संवाद किया और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया।



ये भी पढ़ें:-

राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 84 एडिशनल SP के हुए ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट



राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल अब खुद तैयार करेगा सिलेबस; राजस्थानी कला, संस्कृति व इतिहास होगा शामिल



मध्य प्रदेश से निकला चीता धौलपुर के जंगलों में पहुंचा, वन विभाग अलर्ट



IAS अधिकारी पर मां का गंभीर आरोप, संपत्ति के लिए प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी



Tags:
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • शिक्षा विभाग
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • विज्ञान संकाय
  • रात्रि चौपाल