राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 84 एडिशनल SP के हुए ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Jageshwar prasad | May 08, 2026, 12:01 IST
Share
Ashish Bhardwaj (11)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (ASP) के तबादले किए हैं। कई जिलों में लंबे समय से तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

News In Short

  • राजस्थान पुलिस में एक साथ हुए 84 ASP अधिकारियों के तबादले।
  • निशांत भारद्वाज को पाली, दीपक कुमार को अलवर शहर भेजा गया।
  • डॉ. लालचंद कायल को अजमेर ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है।
  • पूर्व तबादला आदेश में संशोधन कर हिम्मत सिंह का ट्रांसफर निरस्त।
  • इससे पहले 29 अप्रैल को 52 DSP को भी दी गई थी नई नियुक्तियां।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान पुलिस विभाग में सरकार ने एक साथ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार के गृह विभाग ने 84 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के तबादले कर दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इस फेरबदल में कई जिलों और इकाइयों में लंबे समय से कार्यरत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूची में बड़ी संख्या में नवपदोन्नत एएसपी भी शामिल हैं।

गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, निशांत भारद्वाज पुलिस मुख्यालय आयोजन आधुनिकीकरण एवं विकास शाखा से अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पाली की कमान संभालेंगे। वहीं दीपक कुमार को अजमेर ग्रामीण से स्थानांतरित कर अलवर शहर की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. लालचंद कायल को सतर्कता शाखा जयपुर से हटाकर अजमेर ग्रामीण का नया एएसपी नियुक्त किया गया है।

कई जिलों में बदली कमान

इस व्यापक फेरबदल में शंकर लाल मीणा को महिला अपराध अनुसंधान सेल भरतपुर से दौसा भेजा गया है। अतुल साहू को एएसपी भिवाड़ी से आयोजन आधुनिकीकरण एवं विकास शाखा पुलिस मुख्यालय जयपुर लगाया गया है। श्रीमन लाल मीणा को पुलिस आयुक्तालय जयपुर से भिवाड़ी भेजा गया है।

संदीप सारस्वत को एसीबी जयपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हाईवे यातायात जयपुर ग्रामीण लगाया गया है। नरेंद्र चौधरी को जोधपुर पुलिस आयुक्तालय से अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर कोटा भेजा गया है। राजेश चौधरी को बारां जिले से हटाकर आरएसी की 9वीं बटालियन टोंक में डिप्टी कमांडेंट बनाया गया है।

कमल कुमार जांगिड़ को बाड़ी, जिला धौलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां लगाया गया है। इसके अलावा आदेश में कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

पूर्व आदेशों में संशोधन भी

सरकार ने आदेश में कुछ पूर्व तबादला आदेशों में संशोधन भी किया है। हिम्मत सिंह को सिविल राइट्स पुलिस मुख्यालय जयपुर से अनुसंधान सेल बारां पर किया गया ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है। वहीं यशपाल त्रिवेदी को अलवर में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गृह विभाग की ओर से जारी सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

पहले भी हो चुके हैं बड़े तबादले

गौरतलब है कि इससे पहले 29 अप्रैल को पुलिस महानिदेशालय की ओर से आदेश जारी करके निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत हुए 52 अधिकारियों को नई नियुक्तियां दी गई थीं। अब एएसपी रैंक के 84 अधिकारियों का तबादला हुआ है। लगातार दूसरे बड़े प्रशासनिक फेरबदल को राजस्थान पुलिस में कमान संरचना को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

देखें पूरी लिस्ट





ये भी पढ़ें:-

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल अब खुद तैयार करेगा सिलेबस; राजस्थानी कला, संस्कृति व इतिहास होगा शामिल

मध्य प्रदेश से निकला चीता धौलपुर के जंगलों में पहुंचा, वन विभाग अलर्ट

IAS अधिकारी पर मां का गंभीर आरोप, संपत्ति के लिए प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी

पाली नगर निगम कमिश्नर का ऑफिस सील, सरकारी कार और AC भी कुर्क; कोर्ट की अवमानना का मामला

Tags:
  • पुलिस विभाग
  • राजस्थान पुलिस
  • गृह विभाग
  • राज्य सरकार
  • ASP
  • एएसपी
  • प्रशासनिक फेरबदल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच