दो दिन सिला लहंगा-कुर्ती, कमरे में बंद होकर पहना, फिर की आत्महत्या
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर में युवक ने लहंगा-कुर्ती सिलकर पहनी, फिर की आत्महत्या।
- 2 दिन खुद सिला लहंगा-कुर्ती, भाई के पूछने पर बताया ग्राहक का।
- खिड़की से देखा तो परिवार को लगा यह किसी लड़की का शव है।
- पत्नी को पीहर छोड़कर आया था, उसके बाद उठाया यह कदम।
- मनोस्थिति में विकृति या कुछ और, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच।
राजस्थान के जयपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 31 साल के वसीम अंसारी उर्फ मुन्ना ने सुसाइड कर लिया। उसने लाल रंग का लहंगा-कुर्ती खुद सिलकर पहना था।मेकअप और विग भी लगा रखा था।परिवार को शुरू में लगा कि कोई लड़की फंदे पर लटकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में हर संभावित एंगल से जांच कर रही है। वसीम टेलरिंग और नगीने की घिसाई का काम करता था। वह 3 बच्चों का पिता था।
दो दिन से सिल रहा था कपड़े
मृतक के भाई के अनुसार वसीम दो दिन से एक लहंगा-कुर्ती सिल रहा था। घर में पूछने पर कहता था कि किसी ग्राहक के लिए काम कर रहा है। पार्षद सोहेल मंसूरी ने बताया कि भाई ने जानकारी दी कि यह कपड़े वसीम ने खुद के लिए सिले थे।
पत्नी एक दिन पहले पीहर गई थी
घटना से एक दिन पहले वसीम अपनी पत्नी खेरूनिशा को उनके पीहर छोड़कर आया था। घटना के समय पत्नी वहीं थी। वसीम मंगलवार-बुधवार की रात करीब 2 बजे घर लौटा था। छोटे भाई सोयल के पूछने पर उसने कहा था कि ऐसे ही देर हो गई।
सुबह 10 बजे नहीं खुला दरवाजा
वसीम अंसारी मंगलवार देर रात 2 बजे घर आया। उसने छोटे भाई से कहा कि देर हो गई। इसके बाद वह दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया। बुधवार सुबह 10 बजे तक वह कमरे से बाहर नहीं आया।छोटे भाई सोयल की पत्नी ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
सोयल ने झरोखे से देखा तो एक लड़की फंदे पर लटकी नजर आई। वह डर गया और उसे लगा कि भाई ने कोई लड़की कमरे में रखी है। फिर उसने गौर से देखा तो पता चला कि यह उसका बड़ा भाई वसीम ही था।
मनोस्थिति को लेकर भी जांच
परिवार के अनुसार वसीम कुछ दिनों से कह रहा था कि उन्हें लाल साड़ी में कोई दिखती है। परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया था। पुलिस मृतक की मनोस्थिति, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
वसीम कौन था?
वसीम की बहन रजीना के अनुसार वह टेलरिंग का काम करता था। पहले पुरुष और महिला दोनों के कपड़े सिलता था, बाद में नगीने की घिसाई का काम करने लगा था। कुछ पुराने ग्राहक अभी भी उसी से कपड़े सिलवाते थे और वह भी कुछ खास लोगों के कपड़े सिलता था।
ये भी पढ़ें:-
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने की आत्महत्या, 2022 में मिला था नेशनल अवॉर्ड
SMS मेडिकल कॉलेज के एचओडी ने की आत्महत्या , घर में फंदे से लटके मिले
10 दिन में 3 ने की आत्महत्या और 3 अन्य ने किया प्रयास, वजह अभी भी रहस्य
दो बहनों की आत्महत्या: ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और खाकी पर ढुलमुल रवैये के आरोप और प्रत्यारोप