SMS मेडिकल कॉलेज के एचओडी ने की आत्महत्या , घर में फंदे से लटके मिले

Ashish Bhardwaj | Jul 08, 2026, 14:53 IST
Share
प्रोफेसर एनएल डिसानिया ने किया सुसाइड
प्रोफेसर एनएल डिसानिया ने किया सुसाइड

राजस्थान के जयपुर में सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर एनएल डिसानिया ने सुसाइड कर लिया। डॉक्टर एन एल डिसानिया का शव उनके घर में ही फंदे से लटका मिला।

समझें क्या है पूरा मामला

  • SMS मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभागाध्यक्ष डॉ. नंदलाल डिसानिया ने किया सुसाइड।
  • 58 वर्षीय डॉ. डिसानिया घर पर थे अकेले।
  • झोटवाड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार।
  • डॉ. डिसानिया एसएमएस मेडिकल कॉलेज में करीब 30 साल से सेवाएं दे रहे थे।
एसएमएस (Sawai Man Singh) के फोरेंसिक विभाग प्रमुख डॉ. डिसानिया सुसाइड कर लिया। वे जयपुर के अग्रसेन नगर स्थित अपने घर में अकेले थे। परिवार वालों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। झोटवाड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जयपुर के सीनियर डॉक्टर ने किया सुसाइड

एसएमएस मेडिकल कॉलेज राजस्थान के सबसे बड़े मेडिकल संस्थानों में से एक है। डॉ. नंदलाल डिसानिया वहां फोरेंसिक विभाग के एचओडी (HOD – Head of Department) थे। वे 58 साल के थे। बुधवार सुबह जयपुर के झोटवाड़ा थाना इलाके में उनके निधन की खबर सामने आई। डॉ. डिसानिया के दामाद डॉ. सुरेश चौधरी भी एसएमएस अस्पताल में न्यूरोसर्जन हैं।

मंगलवार रात घर पर अकेले थे

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात परिवार वाले एक शादी समारोह में गए थे। डॉ. डिसानिया उस समय घर पर अकेले थे। बुधवार सुबह जब परिवार लौटा, तो उन्हें कमरे में पंखे के लटका पाया गया।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन उन्हें तुरंत खातीपुरा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया।

वहां से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई सीनियर डॉक्टर भी मॉर्च्युरी पहुंचे।

पोस्टमॉर्टम में सामने आए तथ्य

डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. गौड़ और डॉ. गोयल पोस्टमॉर्टम किया। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम को कुछ निशान मिले हैं। हालांकि इन निशानों का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और मेडिकल टीम इसकी जांच कर रही है। अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

दोस्त ने बताई आखिरी बातचीत

परिवार के करीबी दोस्त माधव सिंह ने कुछ जानकारी साझा की। उन्होंने बताया, डॉ. डिसानिया पांच-छह साल से रोज सुबह बैडमिंटन खेलते थे। मंगलवार सुबह भी वे खेलने आए थे।

बुधवार को वे नहीं आए। माधव सिंह ने सुबह पांच बजे उन्हें फोन किया। इसके बाद छह बजे डॉ. डिसानिया की बेटी ने भी कॉल किया। बेटी को एसएमएस अस्पताल में कुछ जांच करानी थी।

डॉ. डिसानिया ने कहा था, वे नौ बजे अस्पताल में मिलेंगे। लेकिन जब परिवार अस्पताल पहुंचा, तो उन्हें उनके निधन की खबर मिली। यह पूरा परिवार के लिए बेहद झकझोर देने वाला पल था।

पारिवारिक तनाव की भी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, परिवार के एक सदस्य पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। कुछ करीबियों का मानना है, यह तनाव उन्हें परेशान कर रहा था। हालांकि यह अभी तक आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

परिवार के सदस्य फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस भी इस पहलू की अलग से जांच कर सकती है। किसी भी नतीजे पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी।

30 साल से दे रहे थे सेवा

डॉ. डिसानिया एसएमएस मेडिकल कॉलेज में करीब 30 साल से सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई छात्रों को पढ़ाया और प्रशिक्षित किया। सहकर्मी उन्हें एक अनुभवी और सम्मानित शिक्षक बताते हैं।

उनका एक बेटा है, जो खुद मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। उनकी दो बेटियां भी हैं। पूरा परिवार इस अचानक हुए निधन से गहरे सदमे में है।

झोटवाड़ा पुलिस जांच में जुटी

झोटवाड़ा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मॉर्च्युरी के बाहर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। परिजनों के बयान और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

मौके से सुसाइड नोट मिला है या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। अंतिम रिपोर्ट आने तक कयास लगाना उचित नहीं होगा।

मेडिकल कॉलेज में शोक का माहौल

डॉ. डिसानिया के निधन से एसएमएस कॉलेज परिसर में शोक है। कई सहकर्मी और छात्र इस खबर से स्तब्ध हैं। कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ये खबर भी पढ़े:-

सरपंची के बाद शराब की लत में चोरी, ग्रामीणों ने उतारे कपड़े, कैंची से काटे बाल

151 साल पुराने स्टेशन का कायाकल्प पूरा, सभी काम महिला कर्मचारियों के हाथ में

अनुकंपा नौकरी के लालच में बेटी ने कराई मां की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जन्मदिन पर आने वाला था जवान, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पार्थिव शरीर

Tags:
  • जयपुर
  • सुसाइड
  • एसएमएस मेडिकल कॉलेज
  • डॉ. नंदलाल डिसानिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब