151 साल पुराने स्टेशन का कायाकल्प पूरा, सभी काम महिला कर्मचारियों के हाथ में
Ashish Bhardwaj | Jul 08, 2026, 13:40 IST
नए लुक में स्टेशन
राजस्थान के जयपुर का 151 साल पुराना गांधीनगर रेलवे स्टेशन नए लुक में आने को तैयार है। यह ऐसा स्टेशन है, जहां सभी कामों की कमान महिला स्टाफ के हाथ में है। यानी स्टेशन मास्टर से लेकर पॉइंट्समैन सभी महिलाएं हैं।
ऐसे समझें पूरा मामला
- जयपुर का 151 साल पुराना गांधीनगर रेलवे स्टेशन नए लुक में आने को तैयार।
- लगभग 211 करोड़ रुपए की लागत से इस स्टेशन का कायाकल्प किया गया है।
- पूरे स्टेशन को तीन मंजिला भवन के रूप में बनाया है, जो लगभग तैयार है।
- इस स्टेशन से रोजाना 82 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं, 14 हजार यात्रियों की आवाजाही।
इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 211 करोड़ रुपए है। रेलवे का दावा है कि स्टेशन के नवीनीकरण का अंतिम चरण में है। सभी काम फिनिशिंग स्टेज पर हैं।
तीन मंजिल का बनाया स्टेशन भवन
पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में दो नए स्टेशन भवनों का निर्माण किया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार 4,516 वर्ग मीटर में फैला है। इसे तीन मंजिला बनाया गया है।
इसी तरह दूसरा प्रवेश द्वार 3,029 वर्ग मीटर में फैला है। इसे भी तीन मंजिल में तैयार किया गया है। लगभग 2,700 वर्ग मीटर में फैला एयर कॉनकर्स रेलवे प्लेटफॉर्मों के ऊपर से दोनों स्टेशन भवनों को आपस में जोड़ता है।
स्टेशन पर चलेंगी कमर्शियल एक्टिविटीज
एयर कॉनकर्स के भीतर 2,200 वर्ग मीटर से अधिक का क्षेत्र कमर्शियल एक्टिविटीज के लिए आरक्षित किया गया है।
पुनर्विकसित स्टेशन पर 8 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर लगाई जाएंगी। इसके साथ ही दिव्यांगजनों की सुविधाओं सहित यात्रियों के लिए सभी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म के लगभग 6,000 वर्ग मीटर क्षेत्र को शेड से कवर किया जा रहा है।
महिला कर्मचारियों के हाथ में पूरे स्टेशन की कमान
यह उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक है। जयपुर के बजाज नगर इलाके में स्थित इस स्टेशन को पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किया जाता है। स्टेशन मास्टर से लेकर पॉइंट्समैन तक यहां के सभी कामकाज महिला कर्मचारियों के हाथ में हैं।
इस स्टेशन से रोजाना 82 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। यहां रोज जयपुर के मालवीय नगर, जगतपुरा, बजाज नगर, टोंक रोड और जवाहर लाल नेहरू मार्ग जैसे नजदीकी इलाकों के 14,000 से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है।
यह भी रहेंगी सुविधाएं
इनमें नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और रेनवाटर हार्वेस्टिंग शामिल हैं। स्टेशन पर 1,376 केडब्ल्यूपी का सोलर पावर प्लांट पहले ही स्थापित किया जा चुका है।
ये खबर भी पढ़े:-
जन्मदिन पर आने वाला था जवान, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पार्थिव शरीर
LEEL इलेक्ट्रिकल्स प्रमोटर भरतराज पर ED का शिकंजा, 112.90 करोड़ की संपत्ति अटैच
शिक्षा विभाग में 5 हजार तबादले, 10 दिन में नई जगह जॉइन करने के निर्देश
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava