पदोन्नत हुए 52 नए डीएसपी को मिली पोस्टिंग, साइबर क्राइम और ACB में हुई नियुक्तियां
News In Short
- राजस्थान में पदोन्नत हुए 52 नए उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के पदस्थापन आदेश जारी।
- अलवर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर समेत आधा दर्जन जिलों को मिले नए साइबर क्राइम डिप्टी एसपी।
- अजयकांत राठौड़ को जयपुर मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ (CID SSB) में अहम जिम्मेदारी।
- नरपत सिंह चारण को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) जयपुर में डिप्टी एसपी लगाया गया।
- डीजीपी ऑफिस ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को तुरंत नए पद पर जॉइन करने के दिए निर्देश।
News In Detail
Jaipur: राजस्थान में पुलिस निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बने 52 पुलिस अधिकारियों को पोस्टिंग दे गई है। ये सभी अधिकारी हाल ही में पुलिस निरीक्षक (CI) से पदोन्नत होकर आरपीएस (RPS) कैडर में शामिल हुए थे। आदेश के अनुसार इन सभी को अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
अजयकांत रतूडी को मिली नई जिम्मेदारी
इस फेरबदल में साइबर सुरक्षा, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और मुख्यमंत्री सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विंग्स में नई नियुक्तियां की गई हैं। अजयकांत रतूडी को जयपुर कमिश्नरेट से पदोन्नत कर CID (SSB) मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ में उप पुलिस अधीक्षक लगाया गया है।
साइबर विंग को मिले कई अधिकारी
बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए कई जिलों में साइबर विंग को नए अधिकारी मिले हैं। रामनिवास मीणा (अलवर), मदन लाल (प्रतापगढ़), आनंद कुमार (श्रीगंगानगर), बुद्धराम (बाड़मेर), पुरुषोत्तम महरिया (भरतपुर) और निरंजन प्रताप सिंह (जालोर) को साइबर क्राइम DSP की जिम्मेदारी दी गई है।
नरपत सिंह चारण ACB जयपुर में डिप्टी एसपी बने
नरपत सिंह चारण को ACB जयपुर में डिप्टी एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि महावीर सिंह यादव को SOG जयपुर में पदस्थापित किया गया है। नरेन्द्र कुमार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और अशोक चौधरी को SIT जयपुर में जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविन्द्र कुमार और मुकेश शर्मा को राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA), जयपुर में तैनात किया गया है।
यह फेरबदल राज्य में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। विशेष रूप से साइबर क्राइम विंग में बड़ी संख्या में अधिकारियों की नियुक्ति दर्शाती है कि पुलिस विभाग अब तकनीकी अपराधों से निपटने के लिए जिला स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा है।
ये भी पढ़ें:-
फलौदी सट्टा बाजार का अनुमान: बंगाल में हो रहा खेला, भाजपा को बढ़त, पल-पल बदल रहे भाव
सांसद सीपी जोशी को फिर मिली अहम जिम्मेदारी, बने लोकसभा की याचिका समिति के सभापति
रामबाग पैलेस होटल से लेकर डब्ल्यूटीपी मॉल तक, कचरा प्रबंधन में हो रहे फेल, एनजीटी ने बिठाई जांच