दो जांबाज IPS रचाएंगे ब्याह, गोरखपुर में शुरू हुई लव स्टोरी, अब राजस्थान के धोरीमना में बजने वाली है शहनाई

Ashish Bhardwaj | Mar 07, 2026, 15:56 IST
Photograph: (the sootr)
उत्तर प्रदेश कैडर के दो आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार विश्नोई और अंशिका मार्च के आखिर में शादी रचाने जा रहे हैं। शादी की रस्में कुलदीप के गृह राज्य राजस्थान में होंगी।

News In Short

  • यूपी कैडर के दो आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार विश्नोई और अंशिका रचाएंगे विवाह
  • आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई यूपी में संभल के एसपी हैं तो अंशिका बरेली मे तैनात हैं।
  • कुलदीप राजस्थान में बाड़मेर जिले और अंशिका प्रयागराज की रहने वाली हैं।
  • शादी की तमाम रस्में कुलदीप के पैतृक गांव धोरीमना में होंगे, जो राजस्थान के बाड़मेर में है।
  • कुलदीप और अंशिका की लव स्टोरी गोरखपुर में नौकरी के दौरान पनपी थी।

News In Detail

Jaipur: खाकी वर्दी, अनुशासन और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारियों के बीच जब दो दिल मिलते हैं, तो उनकी कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं होती। उत्तर प्रदेश कैडर के दो चर्चित आईपीएस अधिकारी यानी संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और बरेली की एसपी अंशिका मार्च के आखिर में शादी के अटूट बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस 'पावर कपल' की शादी की रस्में राजस्थान की रेतीली धरती पर भव्य तरीके से होगी।



​गोरखपुर की गलियों से शुरू हुई लव स्टोरी

इस लव स्टोरी की शुरुआत 2021 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से हुई थी। उस वक्त IPS कृष्ण कुमार विश्नोईगोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, जबकि IPS अंशिका वर्मा वहां अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। काम के दौरान शुरू हुई मुलाकातों ने धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार का रूप ले लिया। खाकी के सख्त पहरे के बीच पनपी यह मासूम लव स्टोरी अब अपने मुकाम तक पहुंचने वाली है।



​धोरीमना से जोधपुर तक सजेगी महफिल

शादी का पूरा कार्यक्रम राजस्थान की लोक संस्कृति और शाही अंदाज में किया जा रहा है। इसी 27 मार्च को बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव में हल्दी और संगीत सेरेमनी का आयोजन होगा। कृष्ण कुमार का पैतृक गांव होने के नाते यहां पारंपरिक राजस्थानी रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिलेगी।


मुख्य विवाह समारोह ​28 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसमें दोनों अधिकारी सात फेरे लेंगे। जोधपुर के प्रसिद्ध लारिया रिसोर्ट में ​30 मार्च को रिसेप्शन (प्रीतिभोज) होगा। इसमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई वीवीआईपी, प्रशासनिक अधिकारी और राजनेता शिरकत कर सकते हैं।



​कौन हैं कुलदीप कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा

राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले कृष्ण कुमार विश्नोई उत्तर प्रदेश कैडर के 2018 बैच के होनहार पुलिस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह संभल जिले में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात हैं। अपनी कड़क कार्यशैली और अपराध नियंत्रण के लिए वह यूपी में अपनी खास पहचान बना चुके हैं।



प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली अंशिका वर्मा 2021 बैच की अधिकारी हैं। वह वर्तमान में बरेली में तैनात हैं। अंशिका अपनी कार्यकुशलता के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और युवाओं के बीच प्रेरणा का स्रोत मानी जाती हैं।





anshika-verma_31cca99f98a1eb81d8de73640e0a6c8e


​दो राज्यों का अनूठा मिलन

​यह विवाह न केवल दो व्यक्तियों का मिलन है, बल्कि यह दो संस्कृतियों का भी संगम है। एक तरफ संगम नगरी प्रयागराज की बेटी है, तो दूसरी तरफ थार के रेगिस्तान बाड़मेर का बेटा। राजस्थान में होने वाली इस शादी को लेकर बाड़मेर और जोधपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। धोरीमना गांव में अपने लाडले अधिकारी के स्वागत के लिए ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है।



​सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

जैसे ही दोनों अधिकारियों की शादी की खबरें सार्वजनिक हुईं, सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। लोग इस जोड़ी को 'परफेक्ट मैच' बता रहे हैं। पुलिस महकमे में भी इस शादी को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि अमूमन सख्त दिखने वाले अधिकारियों की यह कोमल प्रेम कहानी



ये भी पढ़े:-

यूपीएससी में सात साल बाद 'राजस्थानी' टॉपर, सियासत में भ्रष्टाचार का उबाल और सदन में मर्यादा की जंग



मार्च के पहले सप्ताह से ही गर्मी का कहर: एमपी, सीजी और राजस्थान में तापमान बढ़ा!



राजस्थान में दो ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव, बेहतर कनेक्टिंग से ट्रेन पकड़ने में होगी आसानी



राजस्थान सरकार ने किया ‘शतक’ को टैक्स फ्री, RSS पर बनी है यह फिल्म



Tags:
  • प्रयागराज
  • बाड़मेर
  • सोशल मीडिया
  • पुलिस अधिकारी
  • IPS अंशिका वर्मा
  • शादी के अटूट बंधन
  • IPS कृष्ण कुमार विश्नोई