राजस्थान में दो ट्रेनों के समय में किया गया बदलाव, बेहतर कनेक्टिंग से ट्रेन पकड़ने में होगी आसानी

Ashish Bhardwaj | Mar 06, 2026, 12:50 IST
Share
2 train
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में जयपुर जंक्शन पर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस और खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इस बदलाव से यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने में आसानी होगी।

News In Short

  • राजस्थान के जयपुर जंक्शन पर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस और खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के शेड्यूल में किया बदलाव।
  • अब दोनों ट्रेनें यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने में होगी आसानी।
  • रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर लिया गया है निर्णय।
  • स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस अब जयपुर रात 10:50 बजे पहुंचेगी, जबकि खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस को 11:00 बजे रवाना किया जाएगा।
  • यह बदलाव तुरंत प्रभाव से किया गया है लागू।

News In Detail

रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। जिन यात्रियों को बुंदेलखंड, ग्वालियर, आगरा और दिल्ली से पश्चिमी राजस्थान की यात्रा करनी है। उन्हें अब बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे ने जयपुर जंक्शन पर स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस और खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के शेड्यूल में बदलाव किया है। इस बदलाव से यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने में ज्यादा सुविधा होगी।

स्वर्ण नगरी और खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस का नया शेड्यूल

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया। अब दोनों ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। इससे यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने में कोई परेशानी नहीं होगी।

स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस (12249)

पुराना शेड्यूल: दिल्ली से रवाना होकर जयपुर रात 10:40 बजे पहुंचती थी।

नया शेड्यूल: अब यह ट्रेन जयपुर रात 10:50 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी।

फुलेरा स्टेशन: अब यह ट्रेन रात 11:43 की बजाय 11:53 बजे पहुंचेगी और 2 मिनट का ठहराव होगा।

खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (19665)

पुराना शेड्यूल: जयपुर से यह ट्रेन रात 10:50 बजे रवाना होती थी।

नया शेड्यूल: अब यह ट्रेन रात 11:00 बजे रवाना होगी, जिससे स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस को कनेक्ट करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

पहले, दोनों ट्रेनों का समय लगभग एक ही स्लॉट में होने के कारण यात्रियों को कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने में परेशानी होती थी। कई बार ट्रेन छूट जाती थी, लेकिन अब शेड्यूल में बदलाव के बाद यह समस्या हल हो गई है। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद ने यह समस्या रेलमंत्री के सामने उठाई थी। इसके बाद रेलमंत्री ने रेलवे बोर्ड को इस मुद्दे पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

आखिर क्यों हुआ यह बदलाव?

कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने में समस्या का समाधान करने के लिए यह बदलाव किया गया है। अब, जयपुर जंक्शन पर खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस और स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के समय में अंतर होने से यात्रियों को बिना किसी परेशानी के अपनी कनेक्टिंग ट्रेन मिल जाएगी।

ये भी पढ़े:-

पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना की बढ़ी मुश्किलें, एसीबी दर्ज करेगी एफआईआर, नियुक्तियों में धांधली का मामला

बिना कोर्स शुरू हुए ही मेडिकल शिक्षकों की भर्ती की तैयारी, छुट्टी के दिन ही निपटाई गई पूरी प्रक्रिया

मार्च में ही गर्मी का कहर: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चढ़ा पारा

राजस्थान सरकार ने किया ‘शतक’ को टैक्स फ्री, RSS पर बनी है यह फिल्म

Tags:
  • पश्चिमी राजस्थान
  • रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव
  • जयपुर जंक्शन
  • स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस
  • खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा