महिलाएं इसी तरह तरक्की करेंगी तो हमारा क्या होगा - राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े
JAIPUR. देश-दुनिया में महिलाएं हर क्षेत्र में परचम पहरा रही हैं और वे रोजाना नए कीर्तिमान स्थापित रही हैं। महिलाओं की इसी तरक्की पर राजस्थान राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े को यह बोलना पड़ा कि जिस तरह से छात्राएं और महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, आने वाले समय में सभी ऑफिसों में महिलाओं की संख्या अधिक हो जाएगी। फिर वे मुस्कराते हुए बोले- तो हमारा क्या होगा?
दरअसल, राज्यपाल का कोटा के कृषि विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह में संबोधन था। विश्वविद्यालय में कुल 343 डिग्रीधारकों में से 140 छात्राएं हैं और 14 स्वर्ण पदकों में से 9 पर बेटियों ने कब्जा जमाया है। राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह साबित करता है कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
सुनाया दिलचस्प किस्सा
महिला सशक्तिकरण सकारात्मक बदलाव
राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण की यात्रा को सकारात्मक बदलाव बताते हुए कहा कि यह देश और समाज के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इसी तरह आत्मविश्वास और मेहनत के साथ आगे बढ़ती रहें।
कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को कृषि, विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें...
राजस्थान में बड़ा एक्शन, एसएचओ की वर्दी फाड़ने पर छात्र नेता निर्मल चौधरी गिरफ्तार
राजस्थान में हर गली-मोहल्ले तक पहुंचेगा योग, 65 हजार स्टूडेंट्स को योग एंबेसडर बनाएगा शिक्षा विभाग
राजस्थान में अफसरों से पंगा लेने वाले नेताओं के बुरे दिन: क्या नहीं सीख रहे हैं नेता?
राजस्थान में मानसून का असर : बारिश का दौर, येलो अलर्ट जारी, कोटा बैराज के गेट खोले गए
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧