News Strike

The Sootr | Dec 08, 2023, 19:03 IST
Share

बीजेपी की जीत के बाद सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अब अगला सीएम कौन होगा. ये सस्पेंस अभी 10 दिसंबर तक कायम रहेगा. सीएम कौन होगा इसका खुलासा विधायक दल के बाद हो ही जाएगा. बीजेपी डिप्टी सीएम बनाएगी या नहीं. या जो दिग्गज सांसद जीत कर विधायक बने हैं, उनकी क्या भूमिका होगी. और, भी बहुत से सवाल हैं जिनके जवाब का इंतजार है. चंद रोज में इन सवालों के जवाब भी साफ हो जाएंगे. बीजेपी की तरह ही कांग्रेस के पास भी अब चेहरे का संकट है. एक नहीं तीन चेहरे कांग्रेस को ऐसे तलाशने हैं जो बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकें.