17 Oct 2026
By Ashish Bhardwaj
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान NSUI की रितु बराला और केरल की छात्रा अथिरा को हिरासत में लिया गया। दोनों ने महिला पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसे लेकर राहुल गांधी ने कानूनी कार्रवाई का ऐलान किया है। राहुल ने कहा कि राजस्थान में शिकायत और केरल में जीरो FIR दर्ज हो चुकी है।

By Arun Tiwari
छत्तीसगढ़ में बीता सप्ताह सियासी सरगर्मी, भ्रष्टाचार की जांच, प्रशासनिक चुनौतियों और खेल के नए इतिहास के नाम रहा। 3200 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले में दसवां चालान पेश होने से लेकर पटवारियों की हड़ताल और शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक तक, कई मुद्दे सुर्खियों में रहे।

By Sourabh Bhatnagar
मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत निरामयम योजना से जुड़े मरीजों को बड़ी राहत मिल सकती है। राज्य सरकार अब इस योजना में हार्ट, लिवर और फेफड़ों के ट्रांसप्लांट को शामिल करने की तैयारी कर रही है। साथ ही, इलाज के लिए मिलने वाली मौजूदा पांच लाख रुपए की सालाना सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने पर भी विचार किया जा रहा है।

कोटा के एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में दो नाबालिग छात्रों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर खिलौने जैसी बंदूक से हमला किया। इस हमले में घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा ऐप 3 STUMPS के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोर्ट ने सट्टा नेटवर्क के कथित मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की करीब 1 करोड़ 42 लाख रूपए की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। जब्ती के दायरे में छत्तीसगढ़ में जमीन, महाराष्ट्र में व्यावसायिक दुकान और बैंक खातों में जमा रकम शामिल है।