सुर और कानून की दुनिया छोड़कर चुनी देशसेवा, बिना कोचिंग भाई के गाइडेंस से बनीं आईएएस पल्लवी मिश्रा

Abhilasha Saksena Chakraborty | Feb 01, 2026, 15:36 IST
IAS Pallavi Mishra
क्लासिकल म्यूजिक और लॉ की पढ़ाई के बाद देशसेवा का सपना लेकर पल्लवी मिश्रा ने बिना कोचिंग यूपीएससी क्रैक किया। AIR 73 के साथ आईएएस बनीं पल्लवी आज आत्मविश्वास, अनुशासन और संवेदनशील प्रशासन की प्रेरक मिसाल हैं।

अगर इरादों में सच्चाई और मेहनत में निरंतरता हो तो कोई भी सपना असंभव नहीं रहता। भोपाल की रहने वाली आईएएस पल्लवी मिश्रा ने इसी सोच को अपने जीवन में उतारकर दिखाया है। बिना किसी कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी के दम पर उन्होंने यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास की।



IAS Pallavi Mishra ने अपने दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 73 हासिल कर आईएएस अधिकारी बनीं।आज वो हर उस युवा के लिए प्रेरणा है, जो सिर्फ बड़े सपने देखते नहीं नहीं, उन्हें सच करने की हिम्मत भी रखते हैं।



परिवार से मिली प्रेरणा

आईएएस पल्लवी मिश्रा एक ऐसे परिवार से आती हैं, जहां शिक्षा, अनुशासन और सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया गया है।उनके पिता अजय मिश्रा वरिष्ठ वकील हैं, जबकि मां डॉ रेणु मिश्रा एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक हैं। पल्लवी मानती हैं कि परिवार का भरोसा और भाई का मार्गदर्शन उनके जीवन की सबसे बड़ी ताकत रहा। हर असफलता और हर कठिन दौर में परिवार ने उन्हें संभाला और आगे बढ़ने का हौसला दिया।



3857d6f8-d9d


भाई भी हैं आईपीएस

पल्लवी मिश्रा के बड़े भाई आदित्य मिश्रा 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश में पदस्थ हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की। आईपीएस आदित्य मिश्रा अपनी बहादुरी व उत्कृष्ट सेवा के लिए दो बार गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। भाई की यही मेहनत, अनुशासन और उपलब्धियां पल्लवी के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा बनीं, जिसने उन्हें हर चुनौती में मजबूत रखा।



ये भी पढ़ें:



विनम्र स्वभाव और मजबूत नेतृत्व वाले अधिकारी हैं आईएएस गौरव बेनल



भोपाल से दिल्ली तक शिक्षा का सफर

पल्लवी ने अपनी स्कूली शिक्षा भोपाल से पूरी की। पढ़ाई में शुरू से ही गंभीर रहीं पल्लवी ने आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली का रुख किया। देश की प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की।



1e51bd2b-134


संगीत में है रुचि

पल्लवी एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका हैं और संगीत को वे आत्मिक संतुलन का माध्यम मानती हैं। कानून की पढ़ाई के साथ-साथ उनका झुकाव कला और संगीत की ओर भी बना रहा। उन्होंने क्लासिकल म्यूजिक में एमए किया। इसके साथ प्रसिद्ध गुरु पंडित सिद्धराम स्वामी कोरवर से शास्त्रीय संगीत की विधिवत शिक्षा ली।



ये भी पढ़ें:



अनोखी शादी: महिला IPS ने IAS अधिकारी से की सादे समारोह में मैरिज



दिल में था देशसेवा का सपना

कानून और संगीत में महारत हासिल करने के बावजूद पल्लवी के मन के किसी कोने में देशसेवा की चाह हमेशा जीवित रही। प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज के लिए कुछ करने का सपना ही उन्हें यूपीएससी की ओर ले आया।उन्होंने बिना किसी कोचिंग संस्थान पर निर्भर हुए, खुद की रणनीति बनाई और पूरी तैयारी सेल्फ स्टडी से की।



IAS Success Story: लॉ में ग्रेजुएशन, संगीत में एमए, भाई ने किया गाइड, बन गईं IAS अफसर - Pallavi mis


असफलता से सीखकर बनीं मजबूत

पल्लवी का पहला यूपीएससी प्रयास सफल नहीं रहा। लेकिन उन्होंने इस असफलता को खुद को तोड़ने नहीं दिया।


उन्होंने अपनी कमियों का विश्लेषण किया और खास तौर पर निबंध लेखन पर फोकस बढ़ाया। नियमित अभ्यास, आत्ममंथन और अनुशासन ने उनकी तैयारी को नई दिशा दी।



मेहनत का नतीजा 2022 में सामने आया, जब उन्होंने AIR 73 हासिल कर आईएएस बनने का सपना साकार किया।



ये भी पढ़ें:



आईएएस विवेक केवी ने हालातों से नहीं मानी हार, अनुसूचित वन्नन समुदाय से पहला IAS बन रच दिया इतिहास



सोशल मीडिया पर हैं एक्टिव

आईएएस पल्लवी मिश्रा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 88 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं, जहां वे अपनी यात्रा, अनुभव और प्रेरणादायक विचार साझा करती रहती हैं।उनका उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा युवा खुद पर भरोसा करना सीखें और असफलताओं से डरने के बजाय उनसे सीखें।



IAS officer Pallavi Mishra, left law for her dream, cleared UPSC in second attempt without coaching


ये भी पढ़ें:



निरंतर मेहनत और खुद पर भरोसा है भोपाल के आईएएस अभिषेक सराफ का सक्सेस मंत्र



करियर एक नजर

  • नाम: आईएएस पल्लवी मिश्रा
  • जन्म: 14/10/1997
  • जन्मस्थान: भोपाल, मध्य प्रदेश
  • एजुकेशन: एलएलबी, एमए इन म्यूजिक
  • बैच: 2023
  • कैडर: एजीएमयूटी

पदस्थापना

आईएएस बनने के बाद पल्लवी मिश्रा को नॉर्थ गोवा में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी मिली। वर्तमान में वोएसडीएम मढ़ जम्मू और कश्मीर हैं।



वे प्रशासन में रहते हुए खास तौर पर पर्यावरण में संरक्षण, महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर काम करना चाहती हैं। उनका मानना है कि प्रशासन तभी प्रभावी बनता है, जब वह संवेदनशीलता और समझ के साथ लोगों से जुड़कर काम करे।



FAQ

  1. आईएएस पल्लवी मिश्रा ने यूपीएससी किस प्रयास में सफलता हासिल की?
    पल्लवी मिश्रा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा अपने दूसरे प्रयास में पास की और AIR 73 हासिल की।
  2. आईएएस पल्लवी मिश्रा की शैक्षणिक योग्यता क्या है?
    पल्लवी मिश्रा ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलबी और क्लासिकल म्यूजिक में एमए किया है। वे प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका भी हैं।
  3. वर्तमान में आईएएस पल्लवी मिश्रा किस पद पर कार्यरत हैं?
    वर्तमान में पल्लवी मिश्रा जम्मू-कश्मीर में एसडीएम मढ़ के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे नॉर्थ गोवा में असिस्टेंट कलेक्टर रह चुकी हैं।


Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • IAS
  • यूपीएससी
  • आईएएस पल्लवी मिश्रा
  • आईपीएस आदित्य मिश्रा