07 Nov 2026
By Umeshwari Baghel
उज्जैन जिले के तालोद गांव की एक गिर नस्ल की गाय ने मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा दूध देने का पहला स्थान हासिल किया है। गांव के पशुपालक गौरव रघुवंशी की गाय राधा रोज औसतन 19.760 लीटर दूध देती है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ‘गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना’ के तहत 1 लाख रुपये का पुरस्कार और प्रमाण पत्र मिलेगा।

By Mukesh Sharma
राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल, उनकी IPS पत्नी प्रशाखा माथुर और परिवार के सदस्यों से जुड़ी 40 विला-कॉटेज की खरीद के मामले की शिकायत प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी पहुंच गई है। पब्लिक अगेंस्ट करप्शन संस्था के दो एडवोकेट्स पूनमचंद भंडारी और टी.एन.शर्मा ने ED के निदेशक और जयपुर जोनल कार्यालय के संयुक्त निदेशक को शिकायत देकर मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच की मांग की है।

छत्तीसगढ़ में आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। रायपुर में कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर कोलकाता पुलिस पहुंची। कोयला लेवी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने राकेश जैन को जमानत दी। वहीं, DSP कल्पना वर्मा से जुड़े मामले में होटल कारोबारी दीपक टंडन गिरफ्तार हुआ है। इसके अलावा बिजली विभाग में 1501 पदों पर भर्ती निकली है। धनतेरस पर प्रदेश में 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।

By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश सरकार अब खनिज निधि से हुए विकास कार्यों की समीक्षा कराएगी। पहले चरण में सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर जिले शामिल किए गए हैं। इन जिलों में एक निजी एजेंसी पुराने कामों की जांच करेगी। एजेंसी देखेगी कि खनिज निधि से लोगों को कितनी सुविधाएं मिली हैं। इसके साथ गांवों और शहरों में अलग-अलग सर्वे किया जाएगा।

By VINAY VERMA
रायपुर। कोलकाता पुलिस ने शेयरों की कथित हेराफेरी, धोखाधड़ी और जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में रायपुर के कारोबारी महेंद्र गोयनका के घर दस्तक दी है। पुलिस की टीम कचना रोड स्थित आनंदम वर्ल्ड सिटी के मकान नंबर B-25 पहुंची। मामला मेसर्स यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा बताया जा रहा है।