घर से दफ्तर चलाने वाले सचिव-GRS पर होगी कड़ी कार्रवाई, ग्राम पंचायतों की पंचायत पर सरकार की सख्ती !
आप किसी जरूरी काम से ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन वहां ताला लगा मिलता है। पूछने पर पता चला कि सचिव जी घर से काम कर रहे हैं। यही हाल रोजगार सहायक के हैं। अब आपको सरकारी काम के लिए उनके घर जाना पड़ेगा। मध्य प्रदेश की कई ग्राम पंचायतों में कुछ ऐसा ही चल रहा था। सरकारी कंप्यूटर और फर्नीचर भी निजी ठिकानों पर रखे मिले। अब सरकार ने इस व्यवस्था पर सख्ती दिखाई है। प्रदेश की करीब 23 हजार ग्राम पंचायतों के लिए निर्देश जारी हुए हैं। ---#panchayat #madhyapradesh #mpnews #grampanchayat #panchayatsecretary #panchayatnews #ruraldevelopment #mpgovernment #panchayatiraj #governmentorders #villageadministration #ruralgovernance #cmmadhyapradesh