CBI Raid in CG | मोदी-शाह के संरक्षण में आज भी फलफूल रहा महादेव सट्टा : भूपेश

The Sootr | Mar 28, 2025, 14:39 IST
Share

CBI की रेड के बाद भूपेश बघेल के संगीन आरोप
महादेव सट्‍टा एप घोटाले मामले में खड़ा हुआ बखेड़ा
मोदी के संरक्षण में आज भी चल रहा महादेव सट्टा : भूपेश
जिन अफसरों ने कार्रवाई की उन्हीं पर पड़ा छापा : बघेल
पं. प्रदीप मिश्रा से क्यों पूछताछ नहीं कर रही CBI ?
CBI की रेड के बाद मीडिया के सामने आए भूपेश बघेल
The Sootr के सवाल पर क्या बोले पूर्व सीएम बघेल ?
26 मार्च को भूपेश समेत IPS अफसरों पर पड़ी CBI Raid



अब खबर छत्तीसगढ़ से... महादेव सट्टा एप घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत और IPS और SPS अफसरों पर CBI की रेड के बाद मचा घमासान और तेज हो गया है... रेड के बाद भूपेश बघेल मीडिया के सामने आए... उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर संगीन आरोप लगाए... बघेल ने कहा कि महादेव सट्टा एप आज भी मोदी और शाह के संरक्षण में फलफूल रहा है... जिन अधिकारियों ने घोटाले के खिलाफ कार्रवाई की... सीबीआई ने उन्हीं के घरों पर छापा मारा... बघेल बोले कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहते केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर दुबई में बैठे सरगनाओं को भारत लाने की मांग की थी... भूपेश ने मध्यप्रदेश के सीहोर के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पर भी गंभी सवाल उठाए... उन्होंने कहा कि घोटाले के मुख्य किरदार सौरभ चंद्राकर ने पंडित प्रदीप मिश्रा से कथा कराई थी... ऐसे में सीबीआई प्रदीप मिश्रा से पूछताछ क्यों नहीं कर रही है... पूरा मामला जानने के लिए देखिए रायपुर से हमारे ब्यूरो हेड अरुण तिवारी की ये रिपोर्ट...
---

उनकी सरकार ने महादेव सट्टा एप बंद कराया था, लेकिन ये आज भी चल रहा है.

तो सुना आपने... छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल क्या कह रहे हैं... बहुचर्चित महादेव सट्टा एप घोटाले मामले में 26 मार्च को सीबीआई की रेड के बाद भूपेश बघेल मीडिया के सामने आए और केंद्र की मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए... बघेल ने कहा कि जब वो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री थे... तब पूरे प्रदेश में कार्रवाई कर कई एफआईआर दर्ज की गई थीं... उन्होंने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर दुबई में बैठे घोटाले के सरगना सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल को भारत वापस लाने के लिए कहा था... यानी बकौल भूपेश बघेल ये घोटाला उनकी ही सरकार ने उजागर किया था... और उन पर ही कार्रवाई की जा रही है... बघेल ने ये भी कहा कि उनकी सरकार ने महादेव सट्टा एप बंद कराया था, लेकिन ये आज भी चल रहा है... जिसे पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संरक्षण है...



CBI ने भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव समेत आईजी आनंद छाबड़ा, आईजी आरिफ शेख, डीआईजी प्रशांत अग्रवाल, एसपी अभिषेक पल्लव, एडिशनल एसपी संजय ध्रुव और एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी के ठिकानों पर भी छापा मारा है... अभिषेक माहेश्वरी के घर पर CBI की कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रही... IPS अधिकारियों पर आरोप हैं कि इन्होंने महादेव सट्टा एप चलाने के लिए प्रोटेक्शन मनी ली है... जिनका मीडिया से बातचीत के दौरान बघेल बचाव करते भी आए... उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने महादेव सट्टा एप के खिलाफ कार्रवाई की... सीबीआई ने उन्हीं के घर पर छापा मारा है... क्या मोदी ये मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके संरक्षण में चल रहे महादेव सट्टा एप के खिलाफ जो भी कार्रवाई करेगा... उसकी के खिलाफ सीबीआई कार्रवाई करेगी...

#cbi #chhattisgarh #chhattisgarhnews #bhupeshbaghel #congress #congresschhattisgarh #cgnews #news #thesootr

cbi, chhattisgarh, chhattisgarh news, bhupesh baghel, congress, congress chhattisgarh, cg news, news, the sootr,

---
द सूत्र का एकमात्र उद्देश्य दबाव मुक्त होकर विश्वसनीय और सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है।
---
Please Subscribe To Our Channel Here For More Videos Like This!??
https://www.youtube.com/c/TheSootr
Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p

Get all the updates on Political News in the following playlist.

Sootrdhar (सूत्रधार)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdUrlfqmCMnlskBrr5U5Hh9_

NewsStrike (न्यूजस्ट्राइक)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdWmH8odU4-a5n01BAQWRJtO

Subscribe and Follow Us
» Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p
» Subscribe to our YOUTUBE channel: https://www.youtube.com/c/TheSootr
» Follow us on Facebook:https://www.facebook.com/The-sootr
» Follow us on Twitter: https://www.twitter.com/TheSootr

hindinewsvideo #video #news #thesootr #thesootrmpcg

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • CONGRESS
  • Chhattisgarh News
  • Bhupesh Baghel
  • Chhattisgarh
  • CBI
  • CG News
  • Congress Chhattisgarh
  • News
  • the sootr