Harda की illegal firecracker factory में धमाका | 6 की मौत, 100 घायल

Atul Dwivedi | Feb 06, 2024, 14:10 IST
Share

अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट


हरदा की एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद आग लग गई है....इसके चलते आसपास के 60 से ज्यादा घरों में आग लगी हुई है। इस घटना में अब तक छह लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि.... 60 से ज्यादा लोग घायल हैं। फैक्ट्री के आसपास सड़क पर कुछ शव भी पड़े हुए दिख रहे हैं। 25 से अधिक घायलों को हरदा जिला अस्पताल ले जाया गया है। जबकि प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। फैक्ट्री में रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मगरधा रोड पर बैरागढ़ गांव में है। फैक्ट्री में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे इतना तेज धमाका हुआ कि पूरा शहर दहल उठा है। आतिशबाजी के लिए घरों में रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल है। फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया गया है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।





ये वीडियो भी देखिए

https://youtu.be/QC_4f7Q4DRs?si=7PH_S6RWZWGmuhe1

https://youtu.be/T6uXxD57Dvg?si=Lnmvrkl-qRxMCsOp






Tags:
  • explosion in illegal firecracker factory
  • HARDA
  • फैक्ट्री में विस्फोट
  • हरदा में बड़ा हादसा
  • एमपी में ब्लास्ट
  • harda ki news
  • harda news today live