भागवत सुन बदला Ujjain के हिस्ट्री शीटर का मन | मां के लिए किया बलिदान

Ujjwal Rai | Mar 22, 2024, 10:21 IST
Share

मां के लिए बनवाई अपनी जांघ की चमड़ी से चप्पल


आपने श्रवण कुमार की कहानी तो सुनी ही होगी...जिन्होंने ऐसे बेटे की मिशाल पेश की है, जो कि कलयुग में होना संभव नहीं हैं...लेकिन, उज्जैन का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया...एक ऐसा बेटा जिसे सब कलयुग का श्रवण कुमार बता दे रहे हैं...उज्जैन के एक युवक ने अपनी मां के लिए चरण पादुका बनवाई है. यह बात आपको सुनने में आम लग रही होगी, लेकिन इस चरण पादुका की खासियत यह है कि इस बेटे ने अपने शरीर की चमड़ी काटकर यह चरण पादुका बनवाई है...युवक के इस बलिदान को देख परिजनों के आंसू निकल गए...ये युवक कोई साधु संत नहीं है बल्कि एक अपराधी है जिस पर एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं... रौनक गुर्जर का कहना है कि भगवान राम से प्रेरित होकर उन्होंने ऐसा किया...





Tags:
  • MP News
  • MAHAKAL
  • ujjain news hindi