Jabalpur में इस दुकान में आएं तो उतना ही दीजिए जितनी आपकी क्षमता | बाकी लड्डू गोपाल को बता दीजिए

The Sootr | Mar 17, 2025, 18:21 IST
Share

अगर हम आपसे कहें कि लड्डू गोपाल से मिलना हो तो एक दुकान पर चले जाइए...जहां के मालिक लड्डू गोपाल ही हैं...तो क्या आप यकीन करेंगे....यकीन कर लीजिए...क्योंकि इस दुकान में न कर्मचारी हैं...न कैशियर...हैं तो सिर्फ लड्डू गोपाल...

दरअसल जबलपुर में एक ऐसी दुकान की शुरुआत हुई है जिसमें दुकान के मालिक लड्डू गोपाल हैं। लड्डू की इस दुकान में लड्डूओं का भाव सिर्फ एक है..और वो है भक्तों की श्रद्धा। जबलपुर के शास्त्री ब्रिज के पास मौजूद इस दुकान में लड्डू खरीदने के बाद आपको सिर्फ उतना ही देना है जितनी आपकी क्षमता है.... और अगर आपके पास लड्डू खरीदने के रुपए नहीं हैं तो आप लड्डू गोपाल से निवेदन कर यह लड्डू उधार भी ले जा सकते हैं। जिसके रुपए आपको बाद में लड्डू गोपाल को ही चुकाने होंगे। राम जानकी मंदिर के पीछे मौजूद ये लड्डू गोपाल की दुकान मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां ना तो कोई मालिक है और ना ही कर्मचारी। इस दुकान में सेल्फ सर्विस के तहत आपको लड्डू खुद ही उठाने हैं... लेकिन दूसरी दुकानों की तरह पैसे लेने के लिए यहां पर कैशियर भी नहीं है। आपको खुद लड्डुओं की कीमत कैश काउंटर पर इस दुकान के मालिक लड्डू गोपाल को सौंपनी है। आपको बता दें कि इस दुकान में कैश काउंटर के ऊपर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है, जिसकी वजह है कि लड्डू गोपाल और उनके भक्तों के बीच हुए लेनदेन पर कोई नजर ना रखी जाए। इस दुकान में लड्डुओं का भाव तो तय है लेकिन आपको कितना भुगतान करना है यह आपकी श्रद्धा और आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता है। क्योंकि जिसके पास कम है वह यहां कम दे सकता और जिसके पास ज्यादा है वो ज्यादा... इस दुकान में कैश के अलावा ऑनलाइन पेमेंट भी की जा सकती है। अब इस दुकान को शुरू करने की प्रेरणा कैसे मिली...ये जानने की उत्सुक्ता आपके अंदर हो रही होगी..तो चलिए जानते हैं...

विजय पांडे बताते हैं कि लगभग 2 लाख रुपए से इस दुकान को शुरू किया गया है...भक्तों के बीच इस दुकान को लेकर जो उत्साह है...इससे लगता है कि ये दुकान अपना खर्च खुद निकाल लेगी..

इस दुकान का मुनाफा 50% तो उन कर्मचारियों को जाएगा जो इन लड्डुओं को बनाते हैं। उसके बाद बचा हुआ 50% गरीब बच्चों के इलाज के लिए खर्च किया जाएगा...वैसे भी जहां लड्डू गोपाल हों...वहां कोई कैसे बीमार और अशिक्षित रह सकता है।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



---
#madhyapradesh #mpnews #jabalpur #jabalpurnews #laddugopal #mpnewslive
------
द सूत्र का एकमात्र उद्देश्य दबाव मुक्त होकर विश्वसनीय और सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है।
---
Please Subscribe To Our Channel Here For More Videos Like This!??
https://www.youtube.com/c/TheSootr
Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p

Get all the updates on Political News in the following playlist.

Sootrdhar (सूत्रधार)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdUrlfqmCMnlskBrr5U5Hh9_

NewsStrike (न्यूजस्ट्राइक)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdWmH8odU4-a5n01BAQWRJtO

Subscribe and Follow Us
» Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p
» Subscribe to our YOUTUBE channel: https://www.youtube.com/c/TheSootr
» Follow us on Facebook:https://www.facebook.com/The-sootr
» Follow us on Twitter: https://www.twitter.com/TheSootr

#hindinewsvideo #video #news #thesootr #thesootrmpcg

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • India
  • Jabalpur News
  • Jabalpur
  • News
  • latest news
  • viral
  • Update
  • breaking
  • Trending
  • latest
  • daily news
  • Hindi news video
  • mp news today
  • लड्डू गोपाल
  • hindi news
  • mp news aaj ki
  • laddu gopal video
  • jabalpur news today
  • लड्डू गोपाल का वीडियो