Vijay Shah के मामले में SIT सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी रिपोर्ट, पर मंत्री का बयान तो लिया ही नहीं..!

The Sootr | May 27, 2025, 13:20 IST
Share

इन्हें तो आप जानते ही होंगे... ये हैं मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के जनजातीय कार्यमंत्री विजय शाह... जो ऑपरेशन सिंदूर पर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर विवादित बयान के बाद ना केवल भारत बल्कि दूसरे देशों में भी सुर्खियां बटोर चुके हैं...मंत्री जी ने अपनी इमेज बचाने के लिए वो सबकुछ किया जो वो कर सके थे...मंत्री विजय शाह अपने खिलाफ हुई एफआइआर को रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए...पर उल्टासुप्रीम कोर्ट ने एसआइटी के गठन का आदेश दे दिया...और अब इस मामलेमें नया अफडेट आया है...अपडेट ये है कि...मामले में अब एसाआइटी ने अपनी जांच पूरी कर ली है...मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए बनाई गई SIT की जांच पूरी हो गई है। बुधवार को यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जाएगी। यह मामला हाई कोर्ट के स्वतः संज्ञान के बाद एफआईआर दर्ज होने से शुरू हुआ था। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा...सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन पुलिस महानिदेशक द्वारा किया गया था। इस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उस वीडियो की भी जांच की जिसमें विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में सार्वजनिक मंच से बोलते नजर आ रहे हैं। इसके अतिरिक्त मंच पर मौजूद लोगों से पूछताछ और अन्य तथ्यों का परीक्षण भी किया गया...एसआईटी ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए धार के मानपुर का दौरा भी किया। वहां जाकर टीम ने चश्मदीदों से बातचीत की और सभास्थल की परिस्थितियों का आकलन किया। यह स्थल वही है जहां विवादित भाषण दिया गया था। वीडियो फुटेज की बारीकी से पड़ताल भी जांच का हिस्सा रही।जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने जांच के दौरान मंत्री विजय शाह से किसी भी प्रकार का बयान नहीं लिया। यह तथ्य चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि मामले में प्रत्यक्ष रूप से उनका नाम जुड़ा हुआ है। यह भी बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 28 मई तक रिपोर्ट सौंपने का समय निर्धारित किया गया था।इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर विजय शाह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। इसके बाद ही सुप्रीम कोर्ट ने जांच की निगरानी अपने हाथ में लेते हुए एसआईटी गठित करने को कहा था। अब रिपोर्ट कोर्ट को सौंपी जाएगी।ताते चलें कि मंत्री विजय शाह ने 12 मई को इंदौर के महू तहसील के रायकुंडा में सेना पर विवादित बयान दिया था... तब से मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है... 23 मई को शाह ने वीडियो जारी कर फिर से माफी मांग ली लेकिन बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है...देखना यही है कि सुप्रीम कोर्ट मामले में क्या सुनवाई करता है....

thesootr links





#madhyapradesh #vijayshah #mpnews #madhyapradeshnewslive #supremecourt #bjp
---
द सूत्र का एकमात्र उद्देश्य दबाव मुक्त होकर विश्वसनीय और सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है।

news of the day | todays news bulletin | madhya pradesh news live | Supreme Court | vijay shah news | BJP News | Vijay Shah | MP News | Madhya Pradesh | daily news | hindi news | Trending | India | viral | breaking | latest | latest news | Hindi news video

---
Please Subscribe To Our Channel Here For More Videos Like This!??
https://www.youtube.com/c/TheSootr
Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p

Get all the updates on Political News in the following playlist.

Sootrdhar (सूत्रधार)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdUrlfqmCMnlskBrr5U5Hh9_

NewsStrike (न्यूजस्ट्राइक)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdWmH8odU4-a5n01BAQWRJtO

Subscribe and Follow Us
» Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p
» Subscribe to our YOUTUBE channel: https://www.youtube.com/c/TheSootr
» Follow us on Facebook:https://www.facebook.com/The-sootr
» Follow us on Twitter: https://www.twitter.com/TheSootr

#hindinewsvideo #video #news #thesootr #thesootrmpcg

Tags:
  • Supreme Court
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • India
  • BJP
  • BJP News
  • Vijay Shah
  • News
  • latest news
  • viral
  • Update
  • breaking
  • Trending
  • latest
  • daily news
  • Hindi news video
  • todays news bulletin
  • news of the day
  • madhya pradesh news live
  • hindi news
  • vijay shah news