करवा चौथ की अनोखी रौनक, न्यू क्लेक्शन्स पर टूट पड़ती हैं महिलाएं, जानिए बाजार में क्यों छा जाता है करवाचौथ का रंग

Aman Vaishnav | Oct 06, 2025, 15:05 IST
करवा चौथ का त्योहार शुरू होते ही बाजारों में चारों ओर रोशनी और प्यार की रौनक फैल जाती है। नई दुल्हनें अपने पहले व्रत की खास खरीदारी करती दिखाई देती हैं। पूरी श्रद्धा के साथ अपनी पहली छलनी चुनती हैं और अपने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी लगवाती हैं।
1 8 करवा चौथ की रौनक
Aman vaishnav (57)

lifestyle: करवा चौथ आते ही बाजारों में चारों ओर रोशनी और प्रेम की रौनक छा जाती है, जहां नई दुल्हनें अपने पहले व्रत के लिए खास खरीदारी करती नजर आती हैं। वे बड़ी श्रद्धा से पहली छलनी चुनती हैं, (करवा चौथ व्रत) हाथों में पति के नाम की मेहंदी लगवाती हैं।

2 8 छलनी और करवा
Aman vaishnav (58)

आस्था की पहली खरीदारी (छलनी और करवा) बाजार में नई-नवेली दुल्हनें सबसे पहले अपने पहले व्रत के लिए छलनी और मिट्टी का करवा चुनती हैं।

3 8 बहू के लिए शॉपिंग
Aman vaishnav (59)

सासू मां बाजार में घूम-घूम कर अपनी बहू के लिए फल, मिठाई और फेनियां (सरगी) बड़े प्यार से खरीदती हैं। यह खरीदारी रिश्तों के आशीर्वाद को दर्शाती है।

4 8 चूड़ियों की दुकान पर भीड़
Aman vaishnav (60)

चूड़ियों की दुकानों पर लाल और हरे रंगों की खनक सुनाई देती है। (Karwa Chauth Images) महिलाएं अपनी बाहों में सुहाग के प्रतीक चूड़ियों का गुच्छा भरवाकर त्योहार के उल्लास को बढ़ाती हैं।

5 8 पसंदीदा साड़ी की खरीददारी
Aman vaishnav (61)

करवा चौथ पर, हर दुल्हन अपनी सबसे खास साड़ी लेने के लिए दुकान पर जाती है। वह हर रंग और डिजाइन को यह सोचकर देखती है कि चांद की रोशनी में वह साड़ी में कितनी सुंदर लगेगी।

6 8 पति के नाम की मेंहदी
Aman vaishnav (62)

बाजार में लगी मेहंदी की स्टॉलों पर महिलाएं अपने पति के नाम की मेहंदी लगवाती हैं। मेहंदी का हर गहरा रंग उनके गहरे प्यार और अटूट बंधन को दर्शाता है।

7 8 बाजार से गोटा-पत्ती लेना
Aman vaishnav (63)

करवा चौथ के लिए महिलाएं बाजार से गोटा-पत्ती, रंग-बिरंगे लेस और अन्य सजावट का सामान खरीदती हैं। वे फिर एक साथ बैठकर, पूरी श्रद्धा के साथ अपनी पूजा की थालियां और करवा सजाती हैं।

8 8 पति का सप्राइज गिफ्ट
Aman vaishnav (64)

करवा चौथ से पहले पति अपनी पत्नी के लिए गहने जैसा खास उपहार चुन रहे होते हैं। यह खरीदारी सिर्फ एक गिफ्ट नहीं, बल्कि पत्नी के प्रति केयर का एहसास कराती है।