MP News | नगरीय निकायों में वित्तीय गड़बड़ी पर 146 अधिकारी-कर्मचारियों पर एक्शन, 7 बर्खास्त और बाकी?

Ram Krishna Gautam | Oct 25, 2026, 15:13 IST
Share

मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में सरकारी सामग्री की खरीदी और दीगर कामों में वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। साथ ही सियासत तेज हो गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) संजय दुबे के भ्रष्टाचार पर खुलासे के बाद जमकर हड़कंप मचा हुआ है। मामला उजागर होने के बाद नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने मामले की जांच कराने की बात कही है। इसी बीच विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर तैयार डेटा बेस्ड एनालिसिस में 8 संभागों के 62 मामलों में कुल 146 अधिकारी-कर्मचारियों का ब्योरा सामने आया है, जिनमें से सात कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। देखिए पूरा वीडियो...---#expose #madhyapradesh #corruption #mpnews #gemportal #governmentprocurement #corruptionexposed #publicmoney #bhopalnews #municipalcorruption #urbanadministration #iassanjaydubey

Tags:
  • Viral
  • trending
  • update
  • breaking news
  • news
  • expose
  • madhya pradesh
  • corruption
  • mp news
  • gem portal
Subscribe The Sootr YouTube Channel ! Subscribe onYouTube