MP News | Indore आसाराम ईलाज के लिए नहीं आए, बड़े कारोबारियों से की गुपचुप मुलाकात, यह है मामला

The Sootr | Feb 24, 2025, 11:37 IST
Share

तबीयत खराब होने के नाम पर जेल से बाहर आए आसाराम का इंदौर में अपने आश्रम पर सेवादारों और दूसरे लोगों को प्रवचन देने का ये वीडियो तो आप द सूत्र देख ही चुके होंगे...पर अब प्रवचन देने के चलते 31 मार्च तक जमानत पाए दुष्कर्म के आरोपी आसाराम फिर मुश्किल में है..

दरअसल शनिवार को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए अनुयायियों को बुलाया और प्रवचन भी दे डाला। द सूत्र की इस खबर के बाद हड़कंप मच गया और शनिवार रात होते होते वह आश्रम से गायब हो गए और कहीं और चले गए हैं। लेकिन द सूत्र दूसरा बड़ा खुलासा कर रहा है। दरअसल आसाराम प्रवचन और ईलाज दोनों के लिए ही आश्रम नहीं आए हैं। बल्कि इस खास काम के लिए आए हैं। और ये मामला छोटा-मोटा नहीं, बल्कि करोड़ों रुपए के हिसाब का है। दरअसल आश्रम में आने वाले करोड़ों रुपए के चंदे को आसाराम और उनके आश्रम प्रबंधन ने अपने करीबी कारोबारी, व्यापारियों को ब्याज पर दिया हुआ है। जब 31 अगस्त 2013 को उनकी गिरफ्तारी हुई तो बाजार में उस समय करोड़ों रुपए की राशि उनकी नजीदीकी लोगों के पास ब्याज पर चल रही थी, इससे उन्हें मोटा ब्याज आ रहा था। लेकिन समय के साथ यह राशि इधर-उधर हो गई और इसका हिसाब-किताब गड़बड़ाने लगा। इसी राशि के हिसाब-किताब के लिए आसाराम ने इंदौर का रूख किया और करीब 84 साल की उम्र में भी कार से इंदौर पहुंचे। सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार आसाराम से लेन-देन करने वाला सबसे बड़ा कारोबारी एक चाय उद्योगपति है। सिंधी समाज के इस चाय उद्योगपति का बड़ी ब्रांड है। सबसे अधिक राशि इसी के पास चल रही है। इसने आश्रम में आसाराम से मुलाकात भी की थी। इसके साथ ही कुछ अन्य व्यापारियों को भी आसाराम ने बुलाया था और मुलाकात की थी। फोन तो एक अखबार मालिक को भी गया था, लेकिन उसने मुलाकात नहीं की। कुछ और लोगों को भी फोन गए थे और आश्रम में मिलने बुलाया गया था। शक तो इस बात का भी है कि इस राशि की वसूली के लिए आसाराम दबाव नहीं बना सके, इसके लिए आसाराम का आश्रम में मुलाकात करते हुए और प्रवचन देते हुए वीडियो जानबूझकर बनाया गया और लीक किया गया। हुआ भी वही, वीडियो लीक होते ही हड़कंप मच गया और आसाराम को इंदौर के अपने मुख्य आश्रम को छोड़ना पड़ा। वहीं यह भी सामने आया है कि आसाराम ने आश्रम में जो प्रवचन दिए, इसके लिए भी उसने कमाई कर डाली। इसमें 1100 से लेकर 11 हजार रुपए की वीआईपी, वीवीआईपी रसीद काटी गई और खास लोगों को ही आश्रम में इंट्री दी गई थी। सतर्कता इतनी रखी गई कि अनुयायियों के फोन, गैजेट्स सभी बाहर रखवा लिए गए थे। लेकिन बाहर खिड़की से किसी ने दीवार के छेद से वीडियो बना लिया और इसे लीक कर लिया।

आसाराम को कोर्ट से जमानत कड़ी शर्तों के साथ मिली थी

सबसे पहला वह अनुयायियों से नहीं मिलेगादूसरा साधकों से समूह में मुलाकात नहीं करेंगे तीसरा सार्वजनिक तौर पर प्रवचन नहीं देगा चौथा मीडिया से बात नहीं करना है पाँचवाँ तीन गार्ड साथ रहेंगे, इसका खर्च वहीं उठाएंगे

खैर अभी आसाराम छिपे छपाए फिर रहे हैं...और सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गए नियमों का पालन न करना उनपर भारी पड़ने वाला है...देखना यही है कि मामले में आगे क्या नया खुलासा होता है...इंदौर से विशेष संवाददाता संजय गुप्ता की रिपोर्ट

thesootr links

#thesootr #thesootrmpcg #news #hindinews #hindinewsvideo #topnews #latestnews #todaynews #viralnews #viralvideo #viral #videonews #video #newsupdate #bigupdate #update #importantnews #newsheadlines #bignews #bigupdate #important #madhyapradesh #madhyapradeshnews #mpnews #mohanyadav #cmmohanyadav #indore #indorenews
---
द सूत्र का एकमात्र उद्देश्य दबाव मुक्त होकर विश्वसनीय और सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है।
---
Please Subscribe To Our Channel Here For More Videos Like This!??
https://www.youtube.com/c/TheSootr
Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p

Get all the updates on Political News in the following playlist.

Sootrdhar (सूत्रधार)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdUrlfqmCMnlskBrr5U5Hh9_

NewsStrike (न्यूजस्ट्राइक)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdWmH8odU4-a5n01BAQWRJtO

Subscribe and Follow Us
» Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p
» Subscribe to our YOUTUBE channel: https://www.youtube.com/c/TheSootr
» Follow us on Facebook:https://www.facebook.com/The-sootr
» Follow us on Twitter: https://www.twitter.com/TheSootr

#hindinewsvideo #video #news #thesootr #thesootrmpcg

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • Indore News
  • India
  • Madhya Pradesh News
  • Indore
  • News update
  • Mohan Yadav
  • Viral Video
  • Viral News
  • Important news
  • News
  • today news
  • latest news
  • big news
  • viral
  • Update
  • video
  • top news
  • breaking
  • Trending
  • important
  • latest
  • Big Update
  • daily news
  • Hindi news video
  • the sootr mp cg
  • news headlines
  • video news
  • hindi news
  • the sootr
  • cm mohan yadav