MPPSC 2025 Prelims | 16 फरवरी को परीक्षा, 17 को CM HELPLINE में कंप्लेंट दर्ज; आखिर क्यों ?

The Sootr | Feb 18, 2025, 21:24 IST
Share

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग यानी mppsc 2025 की प्रीलिम्स 16 फरवरी को मध्यप्रदेश के 342 परीक्षा केंद्रों पर हुई....और परीक्षा संपन्न हुई नहीं कि अब शिकायते आनी शुरु हो गई है... ग्वालियर के रहने वाले नीलेश कुमार जायसवाल ने राज्य सेवा परीक्षा के प्रीलिम्स पेपर के खुले मिलने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पोर्टल पर 31002448 क्रमांक पर दर्ज हुई है। दरअसल नीलेश ग्वालियर में रविवार को परीक्षा देने पहुंचे थे। पहली पाली का पेपर सुबह 10 बजे शुरू होना था, और वे 9:30 बजे परीक्षा कक्ष में पहुंच गए थे। 9:45 बजे, जब एक कर्मचारी कक्ष में प्रश्नपत्र लेकर आया, तो उसका बंडल पहले से खुला हुआ था। नीलेश ने इस पर आपत्ति जताई और परीक्षक से पूछा कि पेपर कक्षा में परीक्षार्थियों के सामने क्यों नहीं खोला गया ? परीक्षक इस सवाल को टालने लगे। नीलेश को बाद में पता चला कि 9 बजे ही परीक्षार्थियों से हस्ताक्षर कराकर पेपर खोल लिया गया था, जबकि उसे 9:45 बजे बांटा गया।

नीलेश ने परीक्षा केंद्र पर लिखित शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन वहां किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।सीसीटीवी फुटेज दिखाने की बात की गई, लेकिन बाद में उन्हें परीक्षा समाप्त होने के बाद डेढ़-दो घंटे तक खड़ा रखा गया।कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं आया, जिससे वे अपनी शिकायत कर पाते।अंत में, उन्होंने परीक्षा केंद्र से बाहर निकलकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर दी... प्श्नपत्र एक ट्रिपल सील पैकिंग में आता है...पहले बंडल को सील खोलकर कुछ परीक्षार्थियों की मौजूदगी में साइन करके खोला जाता है। उसके बाद, परीक्षार्थी को प्रश्नपत्र दिया जाता है, जो भी सील में होता है।बता दें कि ये परीक्षा कुल 158 पदों के लिए हो रही है...इसके लिए कुल 1 लाख 18 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है....बताया जा रहा है कि 80 से 85 फीसदी उम्मीदवार परीक्षा देने पहुंचे हुए थे। .कुल मिलाकर पहले से खुला प्रश्नपत्र मिलना बड़ी लापरवाही है....एक तो निलेश का आरोप ऊपर से निलेश के आरोप पर विभाग का रवैया कई सवाल खड़े कर रहा है...अब सीएम हेल्पलाइन में शिकायत तो दर्ज कर दी गई है...देखना यही है कि क्या कुछ सामने आता है।





#thesootr #thesootrmpcg #news #hindinews #hindinewsvideo #topnews #latestnews #latestupdate #update #viralvideo #viralnews #viral #newsheadlines #todaynews #importantnews #maadhyapradesh #mpnews #madhyapradeshnews #cmhelpline #mohanyadav #cmmohanyadav #mppsc #mpnewslive #mppscpre #mppsc2025 #psc #indore #madhyapradeshnews
---
द सूत्र का एकमात्र उद्देश्य दबाव मुक्त होकर विश्वसनीय और सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है।
---
Please Subscribe To Our Channel Here For More Videos Like This!??
https://www.youtube.com/c/TheSootr
Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p

Get all the updates on Political News in the following playlist.

Sootrdhar (सूत्रधार)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdUrlfqmCMnlskBrr5U5Hh9_

NewsStrike (न्यूजस्ट्राइक)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdWmH8odU4-a5n01BAQWRJtO

Subscribe and Follow Us
» Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p
» Subscribe to our YOUTUBE channel: https://www.youtube.com/c/TheSootr
» Follow us on Facebook:https://www.facebook.com/The-sootr
» Follow us on Twitter: https://www.twitter.com/TheSootr

hindinewsvideo #video #news #thesootr #thesootrmpcg

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • India
  • PSC
  • MPPSC
  • Madhya Pradesh Public Service Commission
  • News
  • MPPSC News
  • latest news
  • viral
  • Update
  • breaking
  • Trending
  • latest
  • daily news
  • Hindi news video
  • madhya pradesh samachar
  • mppsc news update
  • mp news live
  • live news
  • hindi news
  • mppsc
  • MPPSC 2025
  • mppsc 2025 prelims paper
  • mppsc 2025 answer key