MPSI परीक्षा सिर पर लेकिन एडमिट कार्ड का पता नहीं, साइट ठप; अधिकारी बोले- सबकुछ ठीक मगर हकीकत !
किसी युवा ने महीनों तक परीक्षा की तैयारी की। दिन-रात पढ़ाई की। सरकारी नौकरी पाने का सपना देखा। अब परीक्षा में सिर्फ चंद दिन बचे हैं। लेकिन उसे अपना एडमिट कार्ड ही नहीं मिल रहा। परीक्षा किस शहर में होगी? सेंटर कहां पड़ेगा? वहां पहुंचने के लिए ट्रेन मिलेगी या बस? इन सवालों का जवाब उसके पास नहीं है। वजह है वही पुराना रोग। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी ईएसबी, जिसकी वेबसाइट ठप पड़ी है। प्रदेश के करीब डेढ़ लाख उम्मीदवार इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। देखिए पूरा वीडियो...---#websitedown #mpesb #mpsibharti2026 #mpesbnews #mpsiexam #admitcard #esbbhopal #mpgovernmentjobs #mppolicerecruitment #subinspectorexam #madhyapradeshnews #studentproblems