ESB की भर्ती परीक्षा में पकड़ाया मुन्ना भाई | पटवारी भर्ती का कैसे जुड़ा कनेक्शन ?

The Sootr | Feb 23, 2025, 11:27 IST
Share

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी ESB की भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की खबरें आना आम बात सी लगती है...लेकिन 22 फरवरी को इंदौर में जो हुआ...उसने एक बार फिर पटवारी परीक्षा की याद ताजा कर दी...

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल इस समय कर्मचारी चयन मंडल की स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती चल रही है...परीक्षा के दौरान एमबी खालसा कॉलेज इंदौर में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया...जब इस मुन्ना भाई को पकड़ा गया तो इस कहानी का पूरा कनेक्शन पटवारी परीक्षा के दौरान चर्चा में आए गांव से निकला...जानकारी के मुताबिक आरोपी को परीक्षा देने के लिए दो लाख रुपए का ऑफर मिला था...और इसी वजह से वो दूसरे उम्मीदवार की जगह पेपर देने आया हुआ था...लेकिन उसका भांड़ा तब फूट गया जब उसकी 10 में से 9 उंगलियों के निशान मैच नहीं हुए...बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम राहुल चौधरी है...और जिस उम्मीदवार की जगह वो पेपर दे रहा था..उसका नाम पवन रावत है...पवन की जगह राहुल पेपर देने पहुंचा हुआ था...जब एग्जाम सेंटर पर उंगलियों और आंखों की आइरिस का मैच किया गया तो आरोपी पकड़ा गया...क्योंकि न ही उसके फिंगरप्रिंट मैच हुए...और न ही आइरिश....और मजे की बात तो ये है कि पवन रावत जिसे ये परीक्षा देनी थी..वो मुरैना के जौरा गांव का रहने वाला है...ये जौरा गांव वही गांव हैं जहां से पटवारी भर्ती परीक्षा के एक साथ 16 श्रवणबाधित यानी दिव्यांगों का सिलेक्शन हुआ था...पवन भाई का भी शायद सिलेक्शन हो जाता अगर आरोपी पकड़ा न जाता तो...लेकिन फिंगरप्रिंट मैच नहीं हुए और भांड़ा फूट गया...यहां एक सवाल और खड़ा होता है कि आरोपी के एक अंगूठे का फिगर प्रिंट आखिर कैसे मैच हो गया...क्या आधार कार्ड में जो फिंगरप्रिट दर्ज हो रहे हैं...वो सही दर्ज नहीं हो रहे हैं...इस बात ने ये बहस जरूर छेड़ दी है... बताया जा रहा है कि आरोपी से जब उसके दसवी और 12वीं में आए नंबरों के बारे में पूछा गया तो वो नहीं बता पाया...फिलहाल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है...और पुलिस के हवाले कर दिया गया है...लेकिन मुरैना का जौरा गांव एक बार फिर से चर्चा में जरूर आ गया है। इंदौर से विशेष संवाददाता संजय गुप्ता की रिपोर्ट।



thesootr links

इस समय कर्मचारी चयन मंडल की स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती चल रही है। परीक्षा के दौरान एमबी खालसा कॉलेज इंदौर में एक मुन्ना भाई पकड़ा गया।
--------------
#madhyapradesh #mpnews #esb #esbbhopal #patwari #job #sarkarijob #sarkarinaaukari
---
द सूत्र का एकमात्र उद्देश्य दबाव मुक्त होकर विश्वसनीय और सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है।
---
Please Subscribe To Our Channel Here For More Videos Like This!??
https://www.youtube.com/c/TheSootr
Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p

Get all the updates on Political News in the following playlist.

Sootrdhar (सूत्रधार)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdUrlfqmCMnlskBrr5U5Hh9_

NewsStrike (न्यूजस्ट्राइक)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdWmH8odU4-a5n01BAQWRJtO

Subscribe and Follow Us
» Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p
» Subscribe to our YOUTUBE channel: https://www.youtube.com/c/TheSootr
» Follow us on Facebook:https://www.facebook.com/The-sootr
» Follow us on Twitter: https://www.twitter.com/TheSootr

#hindinewsvideo #video #news #thesootr #thesootrmpcg

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • India
  • Staff Selection Board
  • government job
  • News
  • latest news
  • viral
  • Update
  • job
  • breaking
  • Patwari Recruitment
  • Trending
  • latest
  • ESB
  • daily news
  • Hindi news video
  • mp news today
  • live news
  • esb bhopal
  • maadhya pradesh samachar
  • hindi news