Madhya Pradesh के स्कूलों में हाजिरी का नया सिस्टम | कौन सा मॉडल अपनाया ?

The Sootr | Jun 22, 2025, 16:40 IST
Share

मध्यप्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में मास्साब यानी शिक्षकों की अटेंडेंस को लेकर इस बार कुछ ज्यादा ही गंभीर है....पिछला शैक्षणिक सत्र जिस तरह का गुजरा है...और सरकार की जो किरकिरी हुई है...उसे इस बार सरकार दोहराना नहीं चाहती...क्योंकि हर बार ये आरोप लगते हैं कि सरकारी स्कूलों में टीचर समय पर नहीं आते..या फिर आते ही नहीं...अब इन्हीं सब चीजों को रोकने के लिए सरकार ने शिक्षकों के लिए ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम चालू किया है...ये द सूत्र पहले भी आपको बता चुका है...लेकिन अब सरकारी शिक्षकों को अपनी अटेंडेंस दर्ज करवाने के लिए सेल्फी लेनी होगी...ये भी एक बड़ा अपडेट है....और ये सेल्फी शिक्षक अकेले नहीं लेंगे...बल्कि ये सेल्फी उन्हें बच्चों यानी छात्रों के साथ लेनी होगी....और इस सेल्फी को फिर सिस्टम पर अपलोड करना होगा.....इससे उनकी लोकेशन भी पोर्टल पर दर्ज होगी....बता दें कि ये फॉर्मूला सबसे पहले तत्कालीन कलेक्टर रोशन सिंह ने विदिशा में लागू किया था.....विदिशा के तत्कालीन कलेक्टर ने टीचरों की अटेंडेंस के लिए सेल्फी अटेंडेंस शुरु किया था....और ये मॉडल काफी हद तक सफल भी रहा....अब इसी फॉर्मूले को राज्य सरकार अपनाने जा रही है.....इस नए सिस्टम को हमारे शिक्षक प्रणाली कहा गया है....जो ई गवर्नेंस के तहत शुरु की गई है। ये काम इसलिए भी किया गया है ताकि टीचर्स स्कूल आकर सिर्फ अटेंडेंस लगाकार गायब न हो जाएं...उनकी लोकेशन भी पता रहे कि वो कहां हैं....और आपको ये भी बता दें कि अटेंडेंस का ये सिस्टम 1 जुलाई से लागू होगा....और इसे अनिवार्य किया गया है....शिक्षकों के स्कूल पहुंचने का जो टाइम होगा...उसके एक घंटे बाद तक ये अटेंडेंस दर्ज की जा सकती है....और स्कूल बंद होने से आधा घंटे पहले और आधा घंटे बाद तक अटेंडेंस दर्ज की जा सकती है....अगर इसके बाद अटेंडेंस लगाई भी गई...तो उसे छुट्टी माना जाएगा....बता दें कि 23 जून से 30 जून तक इस नए सिस्टम का प्रैक्टिकल किया जाएगा....और 1 जुलाई से ये लागू हो जाएगी....और इस पूरे सिस्टम की निगरानी जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे....तो कुल मिलाकर बात मोटी मोटी ये है कि शिक्षकों की मनमानी रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है
------------------
Teachers in government schools of Madhya Pradesh will now have to take selfies with children and upload them on the system. This rule will come into effect from July 1.
---
#madhyapradesh #mpnews #shikshak #shikshaknews #madhyapradeshnews #cmmohanyadav

द सूत्र का एकमात्र उद्देश्य दबाव मुक्त होकर विश्वसनीय और सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है।

thesootr links

breaking news | news today | Mohan Yadav | एमपी शिक्षक न्यूज | government employee | karmchari news | madhya pradesh news live | mp teacher | teacher news | MP News | daily news | hindi news | Trending | India | viral | breaking | latest | latest news | Hindi news video
---
Please Subscribe To Our Channel Here For More Videos Like This!??
https://www.youtube.com/c/TheSootr
Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p

Get all the updates on Political News in the following playlist.

Sootrdhar (सूत्रधार)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdUrlfqmCMnlskBrr5U5Hh9_

NewsStrike (न्यूजस्ट्राइक)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdWmH8odU4-a5n01BAQWRJtO

Subscribe and Follow Us
» Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p
» Subscribe to our YOUTUBE channel: https://www.youtube.com/c/TheSootr
» Follow us on Facebook:https://www.facebook.com/The-sootr
» Follow us on Twitter: https://www.twitter.com/TheSootr

#hindinewsvideo #video #news #thesootr #thesootrmpcg

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • India
  • breaking news
  • Mohan Yadav
  • News
  • latest news
  • viral
  • Update
  • teacher
  • government employee
  • breaking
  • Trending
  • mp teacher
  • news today
  • latest
  • daily news
  • Hindi news video
  • madhya pradesh news live
  • teacher news
  • karmchari news
  • hindi news
  • एमपी शिक्षक न्यूज