विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष पर केस दर्ज पर अब शिकायत करने वाले पुजारी ने कदम किए पीछे...

The Sootr | Apr 15, 2025, 16:18 IST
Share

इंदौर के बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के देवास टेकरी में उत्पात मचाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है

इंदौर के बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के देवास टेकरी में उत्पात मचाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है...एक तरफ तो कांग्रेस ने बीजेपी को जमकर इस मुद्दे पर घेरा है...और बीजेपी अब इस मुद्दे पर बात करने से घबरा रही है....जी हां बिल्कुल सही सुना आपने...दरअसल नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से जब संविधान महाकुंभ कार्यक्रम के दौरान विधायक पुत्र को लेकर सवाल पूछा गया तो, सवाल सुनते ही विजयवर्गीय ने मुंह फेरा और अरे छोड़ो यार। फिर मीडिया ने सवाल किया कि कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है लेकिन वह कोई जवाब दिए बिना चले गए..उधर सीएम के इंदौर दौरे में हमेशा आगे रहने वाले विधायक शुक्ला ने सोमवार को सीएम डॉ मोहन यादव के दौरे पर पूरी तरह से दूरी बना ली। हालांकि बताया यही जा रहा है कि वह रात को पारिवारिक आयोजन में लगे हुए हैं। लेकिन वह अन्य आय़ोजनों में शामिल हो रहे थे लेकिन सीएम के कार्यक्रम में इसी विवाद के चलते दूरी बनाकर रखी। वहीं पार्टी भले विधायक का साथ दे रही हो या नहीं...पर विधायक का साथ अब वो पुजारी दे रहा है...जिसने रुद्राक्ष के खिलाफ शिकायत की थी... इस विवाद ने अब नया रुख ले लिया है।

क्या कहना है पुजारी का

पहले भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाने वाले पुजारी परिवार ने अब अपने बयान में बदलाव किया है। उनका कहना है कि वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं और विधायक पुत्र रुदाक्ष निर्दोष है। 11 अप्रैल की रात रुद्राक्ष शुक्ला अपने कुछ साथियों के साथ करीब दर्जन भर वाहनों में माता टेकरी मंदिर पहुंचे थे। आरोप लगाया गया था कि मंदिर के बंद होने के बावजूद उन्होंने जबरन पट खोलने की मांग की, जिससे पुजारी के साथ तीखा विवाद हुआ। इस घटना के बाद पुजारी परिवार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें रुद्राक्ष शुक्ला का नाम भी लिया गया था। लेकिन अब पुजारी परिवार ने स्पष्ट किया है कि उन्हें पुलिस द्वारा की गई जांच और कार्रवाई पर भरोसा है और वे इस मामले को लेकर अब संतुष्ट हैं। वहीं दूसरी ओर द सूत्र की खबर का असर हुआ है...द सूत्र ने मामले की पूरी कहानी सबसे पहले शेयर की थी...ौर रूद्राक्ष पर केस होना चाहिए ये बात की थी...और आखिरकार पुलिस ने इतना हिचकिचाने के बाद सोमवार देर रात रुद्राक्ष समेत 7 आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। इनमें इंदौर के अमन शुक्ला, हनी, उज्जैन के लोकेश चंदवानी, मनीष तेजवानी, अनिरुद्ध सिंह पंवार और देवास के जीतू रघुवंशी के नाम शामिल हैं...खैर फिलहाल तो पुजारी का अपनी बातों से मुकर कर रूद्राक्ष को निर्देष बताना बड़े सवाल खड़े कर रहा है...आपको क्या लगता है हमें कमेंट करके जरूर बताएं...इंदौर से विशेष संवाददाता संजय गुप्ता की रिपोर्ट

#madhyapradesh #mpnews #indore #indorenews #golushukla #dewas #dewasnews #bjp #bjp4mp #indore #police #indorepolice #mandir #temple #rudrakshshukla #son
---
द सूत्र का एकमात्र उद्देश्य दबाव मुक्त होकर विश्वसनीय और सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है।
---
Please Subscribe To Our Channel Here For More Videos Like This!??
https://www.youtube.com/c/TheSootr
Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p

Get all the updates on Political News in the following playlist.

Sootrdhar (सूत्रधार)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdUrlfqmCMnlskBrr5U5Hh9_

NewsStrike (न्यूजस्ट्राइक)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdWmH8odU4-a5n01BAQWRJtO

Subscribe and Follow Us
» Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p
» Subscribe to our YOUTUBE channel: https://www.youtube.com/c/TheSootr
» Follow us on Facebook:https://www.facebook.com/The-sootr
» Follow us on Twitter: https://www.twitter.com/TheSootr

hindinewsvideo #video #news #thesootr #thesootrmpcg

rudrakash shukla | Indore Police | bjp 4 mp | Dewas News | गुम | Indore News | MP News | Madhya Pradesh | daily news | hindi news | Trending | India | viral | breaking | latest | latest news | Hindi news video not present in content



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • Indore News
  • India
  • Indore Police
  • Indore
  • BJP
  • Dewas News
  • Dewas
  • police
  • News
  • latest news
  • viral
  • Update
  • Temple
  • Son
  • गुम
  • breaking
  • mandir
  • Trending
  • latest
  • daily news
  • Hindi news video
  • bjp 4 mp
  • hindi news
  • rudrakash shukla