MYH की सफाई के लिए रखी महिलाओं से अधीक्षक बंगले पर करा रहे झाडू-पौंछा !
इंदौर और प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल एमवायएच की महिला सफाई कर्मियों ने गुरुवार को संभागायुक्त कार्यालय और फिर कलेक्टोरेट पर प्रदर्शन किया। इन महिलाओं ने खुलकर एमवायएच अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर पर आरोप लगाए कि एमवाय में सफाई के अलावा मजदूरी भी कराई जाती है।