Indore Police के कारनामे बता रहा 'द सूत्र' | देखें वीडियो

The Sootr | Mar 03, 2025, 18:50 IST
Share

इंदौर में एक तरफ तो पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह अपने नए सिस्टम के तहत टीआई और एसीपी की गाड़ियाों की निगरानी के लिए चिप लगवा रहे हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस खाकी पर दाग लगाने से बाज नहीं आ रही है। इंदौर में अपनी जिम्मेदारी से मुंह छिपाते हुए दबाकर रिश्वत मांगते पुलिसकर्मियों के चेहरे अब सरेआम हो रहे हैं। कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से यह मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। कमिश्नर सिंह अपने इस नए सिस्टम से पुलिस की चौकसी तो कर लेंगे, लेकिन पुलिस के इमान का क्या करेंगे। इस वीडियो में हम आपको कुछ ऐसे किस्से बताएंगे इंदौर पुलिस के जिसे सुनकर यकीनन आप भी हैरान हो जाएंगे...विजयनगर थाने के टीआई तो रिश्वत मांगने के मामले में हेड कांस्टेबल से भी आगे निकल गए। उन्होंने बच्चों से ही रिश्वत मांग ली थी। मामला 2023 का है, जब एक फरियादी ने अपने परिचितों को थाने से छुड़वाने के लिए थाना प्रभारी सहित से बात करने की कोशिश की थी। पर इस दौरान सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबलों ने थाना प्रभारी के नाम पर हजारों रुपए रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होेकर शिकायतकर्ता ने थाना प्रभारी को रिश्वत देकर अपने परिजनों को थाने से छुटवाया था। वहीं दूसरी तरफ इंदौर पुलिस के हेड कांस्टेबल का रेट भी अब लाखों तक पहुंच गया है।

एमआईजी थाने के हेड कांस्टेबल अरुण को 1 मार्च 2025 को लोकायुक्त ने रिश्वत मांगने के आरोप में ट्रैप किया है। उसने मामले को निपटाने के लिए महिला से 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इंदौर में एसआई टी. इक्का के हमलावरों ने पुलिस की पोल खोल दी थी। अफसरों की सख्ती की बात झूठ निकली। जिन आरोपियों के हाथ में पट्टा बांधा, वे तंदुरुस्त निकले। हमलावरों का टीआई सियारामसिंह गुर्जर ने जुलूस निकाला था। वहीं दूसरी ओर मधुमिलन चौराहे से गुजरने वाले लोडिंग वाहनों के मालिकों ने शिकायत की थी। इसमें चौराहे पर तैनात महिला सूबेदार चालान बनाने के नाम पर जबरन वसूली कर रहे थे। शिकायत में कहा गया था कि वे चालान काट रहे हैं और तीन हजार रुपए ले रहे हैं। उसकी रसीद भी नहीं दे रहे हैं। इस मामले में डीसीपी ने उन्हें सस्पैंड कर दिया था। इंदौर में पुलिस वर्दी पर लगातार दाग लग रहे हैं। अभी तक रिश्वतखोरी और सट्टेबाजों से संबंध जैसे ही मामले सामने आ रहे थे। लेकिन अब मामला ड्रग तस्करों के साथ पार्टनरशिप तक पहुंच गया है। दूसरी तरफ, ड्रग तस्करी के साथ पुलिसकर्मियों के गठजोड़ का भी खुलासा हुआ। आजाद नगर थाने के सिपाही लखन गुप्ता पर आरोप है कि उसने ड्रग माफिया को गोपनीय सूचनाएं दीं। इसके एवज में उसने मोटी रकम वसूली। इसी तरह, सट्टेबाजों से मिलीभगत के आरोप में खजराना थाने के टीआई को भी हटा दिया गया है।

#thesootr #thesootrmpcg #news #hindinews #topnews #latestnews #viralnews #update #newsupdate #important #video #viralvideo #viral #newsheadlines #todaynews #topnews #trending #trend #madhyapradeshnews #madhyapradesh #mpnews #mohanyadav #cmmohanyadav #highlights #newshighlights #trend #trendingnews #bjp #bjp4mp #congress #jitupatwari #kamalnath #police #INDOREPOLICE #MPPOLICE #INDORE #indorecity #indorenews
---
द सूत्र का एकमात्र उद्देश्य दबाव मुक्त होकर विश्वसनीय और सरोकारों वाली पत्रकारिता करना है।
---
Please Subscribe To Our Channel Here For More Videos Like This!??
https://www.youtube.com/c/TheSootr
Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p

Get all the updates on Political News in the following playlist.

Sootrdhar (सूत्रधार)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdUrlfqmCMnlskBrr5U5Hh9_

NewsStrike (न्यूजस्ट्राइक)
https://www.youtube.com/playlist?list=PLAfHtaAVxZdWmH8odU4-a5n01BAQWRJtO

Subscribe and Follow Us
» Join Whatsapp Channel-https://whatsapp.com/channel/0029Va4d2hf0lwghoDAXQP0p
» Subscribe to our YOUTUBE channel: https://www.youtube.com/c/TheSootr
» Follow us on Facebook:https://www.facebook.com/The-sootr
» Follow us on Twitter: https://www.twitter.com/TheSootr

hindinewsvideo #video #news #thesootr #thesootrmpcg

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • Kamal Nath
  • India
  • CONGRESS
  • Madhya Pradesh News
  • BJP
  • News update
  • Mohan Yadav
  • Jeetu Patwari
  • Viral Video
  • Viral News
  • News
  • today news
  • latest news
  • viral
  • trend
  • Update
  • video
  • top news
  • breaking
  • Trending
  • trending news
  • important
  • latest
  • daily news
  • Hindi news video
  • the sootr mp cg
  • bjp 4 mp
  • news head lines
  • hindi news
  • the sootr
  • cm mohan yadav
  • highlights
  • news highlights