Morocco में शुक्रवार रात 6.8 रिक्टर तीव्रता का आया भूकंप, 300 से ज्यादा की मौत

Harmeet | Sept 09, 2023, 10:06 IST
Share

उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को देर रात भूकंप के झटकों से हिल गया। स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब सवा 11 बजे भूंकप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई है। भूकंप से अब तक 300 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं 150 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।