केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा बनाए गए इन कानून ने पूरे देश में हलचल मचा दी। बीते दो दिनों से चली आ रही ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल ने देश के कई राज्यों में उथल-पुथल कर दी। लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। ड्राइवरों के हड़ताल पर जाने से पूरे देश में पेट्रोल डीजल, सब्जी, दूध, फल जैसी जरूरी चीजों की किल्लत हो गई। पेट्रोल पंप के बाहर लंबी कतार देखने को मिली। लोग पेट्रोल-डीजल के लिए तरस गए। ये सब देखते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने मंगलवार को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!
विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें