भोपाल में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की पत्रकारों से चर्चा, बोले- 'PFI और हमास तो बहाना' कांग्रेस का काम आतंकियों को बचाना

author-image
Ujjwal Rai
एडिट
New Update
भोपाल में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की पत्रकारों से चर्चा, बोले- 'PFI और हमास तो बहाना' कांग्रेस का काम आतंकियों को बचाना


BHOPAL. मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज (13 अक्टूबर) भोपाल में पत्रकार वार्ता की। यहां पर उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- 'पीएफआई और हमास तो बहाना' कांग्रेस का काम आतंकियों को बचाना है।

दिग्विजय पर बरसे मिश्रा

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पीएफआई को भारत सरकार ने आंतकवादी संगठन घोषित कर दिया है। जिसके 97 प्रतिशत लोगों को दिग्विजय सिंह बेकसूर बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार हैं, वहीं भारत तेरे टुकडे़ होंगे, इंशा अल्लाह के नारे लगते हैं। बल्कि, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में जहां बीजेपी की सरकार हैं वहां, आंतकवादियों की हिम्मत नहीं होती है ये सब करने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमास का समर्थन किया है, वहीं किसी भी मुस्लिम देश ने नहीं किया।

क्यों चुप हुई कांग्रेस- मिश्रा

नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को हुई प्रेस वार्ता में कांग्रेस पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हमास के मुद्दे को लेकर एक बहाना है, असल में वह आंतकवाद को सपोर्ट कर रही है। उन्होंने कहा- तुष्टिकरण से प्रेम यही है कांग्रेस का असली गेम। उन्होंने दिग्विजय सिंह को घेरते हुए कहा कि जब उनके अपनों पर चोट लगती है, तब वह तिलमिला जाते हैं और जब हमास ने इजराइल पर आक्रमण किया, तब कांग्रेस के किसी के नेता ने एक शब्द नहीं बोला।

दिग्विजय के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखे कांग्रेस

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ तो भाई हैं, तो फिर सिंह के बयान पर कमलनाथ ने चुप्पी क्यों साध ली। कांग्रेस को दिग्विजय सिंह के बयान पर निंदा प्रस्ताव रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह अक्सर भगवा को आंतक से जोड़ने, राम मंदिर समेत कई मुद्दों पर गलत बयानबाजी करते रहते हैं। उज्जैन में जब पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे तो दिग्विजय सिंह को वो काजी साहब जिंदाबाद सुनाई देने लगे थे।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा Narottam taunt on Congress MP News Narottam Mishra press conference Home Minister Dr. Narottam Mishra नरोत्तम का कांग्रेस पर तंज एमपी न्यूज नरोत्तम मिश्रा की पत्रकार वार्ता