बहन की शादी में प्रिंयका नहीं करेंगी शिरकत, खास महाराणा सुईट में नजर आएगी दुल्हन, 10 लाख किराए वाले रूम में हो रही चूड़ा सेरेमनी

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
बहन की शादी में प्रिंयका नहीं करेंगी शिरकत, खास महाराणा सुईट में नजर आएगी दुल्हन, 10 लाख किराए वाले रूम में हो रही चूड़ा सेरेमनी

UDAIPUR. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्‌ढा कल 24 सितंबर को शादी करने जा रहे हैं। दोनों शुक्रवार को उदयपुर पहुंच गए थे। आज से शादी के फंक्शन भी शुरू होने जा रहे हैं। धीरे-धीरे महमानों का आगमान भी शुरू हो गया है। लेकिन परिणीति की बड़ी बहन प्रिंयका चोपड़ा अपने पति और बेटी के साथ अभी तक उदयपुर नहीं पहुंची हैं। हालांकि, आज सुबह 10 बजे परिणीति की चूड़ा सेरेमनी भी शुरू हो गई।

10 लाख किराए वाले रूम में हो रही चूड़ा सेरेमनी

बता दें कि दोनों कपल्स उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी करने जा रहे हैं। परिणीति की चूड़ा सेरेमनी इस होटल के जिस रूम में हो रही है उसका किराया 10 लाख रुपए है। परिणीति खास महाराणा सुईट में नजर आएंगी। बता दें कि परीणीति और राघव शुक्रवार को अपने परिवार के साथ उदयपुर पहुंच गए थे। परिणीति का परिवार होटल लीला और राघव का परिवार ताज लेक पैलेस में रुका हुआ है।

मेंहदी सेरेमनी में शामिल हुए दोनों परिवार

उदयपुर पहुंचने के बाद शुक्रवार को मेंहदी सेरेमनी की गई, जिसमें दोनों परिवार मौजूद रहे। उसके बाद लीला पैलेस के शीश महल में डिनर रखा गया। शीश महल होटल के सबसे बेहतर डाइनिंग एरिया में आता है। जहां पिछोला लेक का किनारा लगता है और सामने अरावली की पहाड़ियां हैं।

90s थीम पर होगी संगीत सेरेमनी

शनिवार शाम को संगीत आयोजित होगा, जो कि 90s थीम पर होगा। इस दौरान खास ड्रैस कोड रखा गया है। रविवार को राघव बारात बोट्स के जरिए होटल ताज लेक पैलेस से महज 400 मीटर दूर होटल लीला तक बारात लेकर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि राघव की डिमांड पर खास तौर पर होटल लीला पैलेस में विटेंज कार भी मंगवाई गई है। इसे दिल्ली से आए खास फूलों से सजाया जाएगा।

क्या बहन की शादी में नहीं आएंगी प्रिंयका?

इस रॉयल शादी में राजनीति से लेकर सिनेमा से बड़ी-बड़ी हस्तियां मौजूद होंगी। इस दौरान दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के शनिवार दोपहर तक उदयपुर पहुंच सकते हैं। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर, वरुण धवन भी शनिवार को लेकसिटी पहुंच जाएंगे। हालांकि, बड़ी बहन प्रिंयका अभी तक नहीं पहुंची हैं। इन मेहमानों के स्वागत के लिए खास तैयारियां की गईं हैं। इस दौरान 180 लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार किया गया है।

राघव से 120 गुना ज्यादा कमातीं हैं परिणीति

शादी के बंधन में बंधने जा रहे परिणीति और राघव की नेटवर्थ की अगर बात की जाए तो परिणीति, राघव से ज्यादा कमाती हैं। परिणीति चोपड़ा की कुल नेटवर्थ 60 करोड़ रुपए की है। फिल्मों के अलावा परिणीति ब्रांड एंडोर्समेंट में भी अच्छी कमाई कर लेती हैं। वहीं, आप सांसद राघव चड्डा के पास कुल 50 लाख की संपत्ति है। जबकि उनकी चल संपत्ति 37 लाख रुपए की है। देखा जाए तो परिणीति, राघव से 120 गुना ज्यादा कमा लेती हैं।

24 सितंबर को शादी करेंगे राघव-परिणीति परिणीति चोपड़ा राघव चड्‌ढा शादी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्‌ढा sister Priyanka is not attending the wedding Raghav-Parineeti will get married on September 24 Parineeti Chopra Raghav Chaddha marriage Parineeti Chopra and Raghav Chaddha बहन प्रिंयका शादी में नहीं शामिल