Deputy कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा नामंजूर, कोर्ट की शरण ले सकती है बांगरे
डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के इस्तीफे को राज्य सरकार ने एकबार फिर नामंजूर कर दिया है। बांगरे ने धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए छुट्टी न मिलने पर 19 मई को इस्तीफा दिया था, लेकिन सरकार ने इस्तीफा मंजूर नहीं किया। इसके बाद बांगरे ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने भी सरकार को तीस दिनों में मामले को निपटाने के आदेश दिए थे, लेकिन अब एक बार फिर सामान्य प्रशासन विभाग ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया है।