इंदौर: जिओ लाइफ एग्रीटेक इंडिया प्राइवेट ने बताया किसानों की दोगुनी आय का उपाय

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
इंदौर: जिओ लाइफ एग्रीटेक इंडिया प्राइवेट ने बताया किसानों की दोगुनी आय का उपाय

Indore. मध्य प्रदेश के में इंदौर 26 अप्रैल से नैनो टेक्नोलॉजी से बने कृषि उत्पाद की देशभर में मांग बढ़ रही है। इसके उपयोग से ना केवल फसल की लागत में कमी आती है, बल्कि जमीन को नुकसान भी नहीं होता है। नैनो टेक्नोलॉजी से बने 1 ग्राम नैनो बिगर न्यूट्रीशन से 1 एकड़ खेती का पोषण किया जा सकता है। नैनो बिगर फूलों के सम्पूर्ण पोषण का जादुई नुस्खा है। ये फसल की क्षमता को बढ़ाता है। 



किसानों की प्रगति है उद्देश्य



जिओलाइफ एग्रीटेक इंडिया प्राइवेट के विक्रेता सम्मेलन के अवसर पर सीएमडी विनोद लाहौटी और सीईओ डॉ अमित त्रिपाठी ने बताया की ये एकमात्र ऐसी कंपनी है, जो नैनोटेक्नोलॉजी से एग्रीकल्चर प्रोडक्ट तैयार कर रही है। पिछले 15 सालों में कंपनी के उत्पाद देश भर में फैल चुके हैं और उसकी बड़ी तेजी से मांग बढ़ रही है। भारत सरकार भी नैनोटेक्नोलॉजी से बने उत्पादों का प्रचार-प्रसार कर रही है। नैनो टेक्नोलॉजी से बने उत्पाद भविष्य का बेहतर विकल्प हैं। जिससे किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं और देश की आर्थिक उन्नति को नए पंख दे सकते हैं। 



सीईओ डॉ अमित त्रिपाठी ने बताया कि जिओ लाइफ भारतीय मूल की बहुराष्ट्रीय कृषि कंपनी अपने विशिष्ट तकनीकी ज्ञान, वैज्ञानिक समाधान और नैतिक मूल्यों पर आधारित उत्पादों के माध्यम से धरती पुत्रों(किसानों) की मृदा व फसल का संपूर्ण पोषण सुनिश्चित कर उनकी प्रगति का एक कारक है।



विशेष उत्पादों को ड्रोन के साथ लॉन्च किया



हिंदुस्तान के प्रत्येक अंचल से आए जिओलाइफ के प्रतिनिधियों ने जिओ लाइफ के उत्पादों के माध्यम से कई सफलता की सच्चाईयां इस कांफेरेंस में प्रस्तुत की। कंपनी के प्रबंधक मंडल ने नए विशेष उत्पादों को ड्रोन के साथ लॉन्च भी किया। जिसे सभी प्रतिनिधियों ने सामयिक व किसानों की आवश्यक जरूरतों का समाधान बताया।



किसानों की आय दोगुना होगी



कार्यक्रम में जिओलाइफ की नैनो तकनीक और माइक्रोबियल अर्क प्रौद्योगिकी उत्पादों का उपयोग कर कई किसानों की आय को दोगुना करने के लिए एवं किसानों की मदद और मार्गदर्शन करने के लिए टीम को प्रशिक्षण दिया गया। जिओलाइफ के इनोवेशन सेंटर व नवनिर्मित अत्याधुनिक कारखाने को एक नए सफलता सोपान की तरह पाकर टीम ऊर्जान्वित हुई। वर्ष भर उदाहरण योग्य परफॉरमेंस प्रदर्शित करनेवाले मेघावी व सफल विक्रेता बंधुओं को वेदमत्रोंच्चारण (विशिष्ट आचार्यों के द्वारा) के साथ पुरस्कृत व सम्मानित किया गया।


Nanotechnology मध्य प्रदेश Madhya Pradesh इंदौर Jio Life Agritech India Pvt नैनो बिगर न्यूट्रीशन कृषि उत्पादन नैनो टेक्नोलॉजी जिओ लाइफ एग्रीटेक इंडिया प्राइवेट Nano Bigger Nutrition Agriculture Production Indore