दिग्विजय सिंह की CM से मांग: MP में मक्का मुख्य फसल, समर्थन मूल्य पर हो खरीदी

author-image
एडिट
New Update
दिग्विजय सिंह की CM से मांग: MP में मक्का मुख्य फसल, समर्थन मूल्य पर हो खरीदी

गुना. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने 23 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) को एक पत्र लिखा है। इस लैटर में पूर्व सीएम ने मक्का (Corn) की समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद करने की सरकार से मांग की है। उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश में मुख्य फसल मक्का है। इस बार सोयाबीन के बीज की कमी के कारण किसानों (Farmers) ने मक्का की फसल बोई है। लेकिन मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं होने के कारण किसानों को आर्थिक संकट (Economic Crisis) का सामना करना पड़ेगा।

MSP पर खरीद नहीं होने से किसानों को नुकसान

गुना कांग्रेस (Guna Congress) के जिला अध्यक्ष मानसिंह परसोदा की मांग को शिवराज तक पहुंचाने के लिए दिग्विजय ने यह पत्र लिखा है। परसोदा की मांग का हवाला देते हुए पूर्व सीएम ने लिखा कि 'खरीद फसल समर्थन मूल्य 2021 में ज्वार, बाजरा, धान को शामिल किया है। लेकिन इसमें मक्का को शामिल नहीं किया गया। विगत दो वर्षों में भी आपके सीहोर (Sehore) जिले समेत पूरे मध्यप्रदेश में किसानों को सात 700 रुपये से लेकर एक हजार रुपये क्विंटल तक की कीमत में मक्का बेचना पड़ा था।'

उन्होंने लिखा कि 'लागत नही मिलने से किसानों की कमर टूट गई थी। इस साल भी वही स्थिति बन रही है। इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि मध्यप्रदेश में मक्का को समर्थन मूल्य पर खरीदने के निर्देश देते हुए दो वर्षों से शोषित किसानों को राहत प्रदान करें।'

सरकारी खरीद पर फसलों की खरीद

मध्य प्रदेश में खरीफ सीजन 2021-22 के लिए MSP पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकारी रेट पर फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अक्टूबर तक चलेगी। बगैर रजिस्ट्रेशन के किसान अपनी उपज नहीं बेच पाएंगे। गौरतलब है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए धान का भाव 1940, ज्वार 2738 और बाजरा 2250 रुपए प्रति क्विंटल है।  

Digvijay Singh CM Shivraj धान The Sootr गेहूं समर्थन मूल्य दिग्विजय सिंह का पत्र digvijay singh letter to shivraj makka corn मक्का की खरीद समर्थन मूल्य पर खरीद बाजरा