/sootr/media/post_banners/3243aacd7c94a95213a85c68a74e863d07ea5cd9c97f835a685089bff0413d3b.png)
देशभर में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। इसे नियंत्रित करने में एक तकनीक बहुत कारगर हैं। डेंगू के लार्वा को खत्म करने के लिए गंबूसिया मछली का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल गंबूसिया प्रजाती की खास बात यह है कि ये पानी में मोजूद मच्छरों के लार्वा को चट कर लेती हैं। इसके बाद से मछली की मांग मार्केट में बढ़ती जा रही है।
बढ़ते मामलों में बढ़ती मांग
हाल ही में यदि डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं तो इन मछलियों की डिमांड भी मार्केट में बढ़ती जा रही है। इन मछलियों की ब्रीडिंग स्पीड बहुत ज्यादा होती है और ये आकार में 2-3 इंच छोटी होती है। देश के कई राज्यों में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
मतस्य पालकों को मुनाफा
गंबूसिया मछली को लोग बड़े चाव से खाते हैं। इस वजह से इसकी बाजार में मांग रहती ही है, साथ ही मच्छरों के खिलाफ प्रभावी होने की वजह से अब इसकी मांग दोगुनी हो गई है। इस मछली के उत्पादन से किसान अपना मुनाफा काफी आसानी से दोगुना कर सकते हैं।