इन आसान तरीकों से मनाएं ईको-फ्रेंडली दिवाली, जो आपके त्योहार को बनाएंगे और भी यादगार

Aman Vaishnav | Oct 14, 2025, 18:44 IST
इस दिवाली पर्यावरण और अपने देश दोनों को चमकाएं, 8 ऐसे आसान तरीके जिनसे आप अपनी दिवाली को इको-फ्रेंडली बना सकते हैं। स्थानीय कारीगरों के हाथ से बने सामान खरीदकर 'Be इंडियन-Buy इंडियन' बनें। ये छोटे कदम आपके त्यौहार को और भी खास बना देंगे।
1 8 मिट्टी के दीपक
Aman vaishnav (1)

मोमबत्तियों की जगह मिट्टी के दीपक जलाएं। ये खुद गल जाते हैं और कारीगरों को रोजगार भी मिलता है।

2 8 फूलों की सजावट
Aman vaishnav (2)

प्लास्टिक की झालरों को हटाकर इस दिवाली 2025 में बाजार से ताजे फूल, खूबसूरत पत्ते और गेंदे की मालाएं खरीदें। ( Be इंडियन-Buy इंडियन ) इन प्राकृतिक चीजों से सजावट करने पर आपका घर पारंपरिक लुक देगा।

3 8 घर पर बनी रंगोली
Aman vaishnav (3)

इस बार बाजार से सिंथेटिक या केमिकल वाले रंग न खरीदें। इसके बजाय, प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके रंगोली बनाएं। आप हल्दी, चावल का आटा, कुमकुम या ताजे फूलों की पंखुड़िया इस्तेमाल कर सकते हैं।

4 8 ग्रीन पटाखे ही चुनें
Aman vaishnav (4)

Diwali पर होने वाले हानिकारक और जहरीले प्रदूषण से बचने के लिए साधारण पटाखे छोड़ दें। इनकी जगह Green Crackers ही खरीदें। या आप कम प्रदूषण फैलाने वाले तरीकों से दिवाली मना सकते हैं।

5 8 हाथ से बनी गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां
Aman vaishnav (5)

चीन या बाहर से बनी सस्ती मूर्तियों को खरीदना बंद करें। इसके बजाय, अपने बाजार से हाथ से बनाई गई (Handmade) गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदें।

6 8 सिर्फ भारतीय कपड़े ही खरीदें
Aman vaishnav (6)

इस दिवाली में घर को सजाने या किसी को तोहफा देने के लिए भारतीय खादी के बने कपड़े और पर्दे ही चुनें। भारतीय कपड़ा उद्योग (जैसे कॉटन, सिल्क) के सामानों को प्राथमिकता दें।

7 8 मिट्टी और चीनी मिट्टी के बर्तन
Aman vaishnav (7)

दिवाली पर तोहफे देने या घर सजाने के लिए भारतीय डिजाइन वाले टेराकोटा (पकी मिट्टी) या सिरेमिक (चीनी मिट्टी) के बर्तन ही खरीदें।

8 8 भारतीय मिठाई
Aman vaishnav (8)

बाजार में बंद पैकेट (ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने के तरीके) वाली मिठाइयों से बचें। स्थानीय हलवाई की दुकान से बनी ताजी और भारतीय मिठाईयां (जैसे लड्डू, गुजिया) ही खरीदें।